सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी एक और फिल्म, अब इस निर्देशक के साथ करेंगे काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 04 Sep 2022 08:06 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी फिल्म सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग शुरू की है। वहीं, अब अभिनेता ने एक लव स्टोरी भी साइन कर ली है, जिसमें वह एक अलग अवतार में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Kartik Aaryan to be star in Anurag Basu next directorial love story film
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

'भूल भुलैया 2' को मिली सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद से ही कार्तिक आर्यन की झोली में भी कई फिल्में हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग शुरू की है। वहीं, अब खबर आ रही है कि अभिनेता ने अनुराग बसु के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

Trending Videos
Kartik Aaryan to be star in Anurag Basu next directorial love story film
कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग बसु ने अपनी अगली फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को साइन किया है। यह एक लव स्टोरी होगी, जो अभी तक पर्दे पर दिखाई गई सभी फिल्मों से अलग होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अनुराग के साथ काम करके कार्तिक आर्यन को अपनी स्किल बढ़ाने का मौका भी मिलेगा। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से फिल्म की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan to be star in Anurag Basu next directorial love story film
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें को वह कृति सेनन के साथ 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कियारा के साथ 'सत्य प्रेम की कथा' कर रहे हैं। कृति और कियारा दोनों के साथ ही वह पहले फिल्म कर चुके हैं। वहीं, इस साल आई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था कि अब फिल्म के रूह बाबा कॉमिक अवतार में भी आने वाला है। 

Kartik Aaryan to be star in Anurag Basu next directorial love story film
अनुराग बसु - फोटो : file photo

अनुराग बसु की बता करें तो उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। 2020 में उनकी आखिरी फिल्म 'लूडो' आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा सहित कई सितारे मुख्य भूमिका में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed