मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां अभिनेत्री कंगना रणौत ने फिल्म मेकर महेश भट्ट पर निशाना साधा तो वहीं अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का 17 साल पुराना गाना रिलीज हो गया है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: कंगना का महेश भट्ट पर कटाक्ष और इस दिन आएगा विक्रम वेधा का ट्रेलर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं। वह बिना किसी डर के इंडस्ट्री और इसके लोगों के बारे मेंभी अपनी पक्ष रखती हैं। इसी क्रम में एक बार अभिनेत्री सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, कहा- दूसरी शादी के लिए उन्होंने किया धर्म परिवर्तन
'विक्रम वेधा' साल 2022 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। इस टीजर में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के धांसू अवतार ने फैंस को फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया। इसी बीच अब इस फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया है।
Vikram Vedha: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' का धांसू ट्रेलर
Brahmastra: अयान मुखर्जी की वजह से भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, करण जौहर के सामने ब्रह्मास्त्र को कहा 'डिजास्टर'!
Woh Pehli Barsaat: 17 साल बाद रिलीज हुआ अक्षय और प्रियंका का गाना, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल