कश्मीरा शाह: मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं अभिनेत्री, बताई विदेश जाने की वजह; फिर कसा गोविंदा और कोमल रानी पर तंज?
Kashmera Shah on govinda and komal rani: कश्मीरा शाह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने पैप्स से बताया कि वह अपने प्रोजेक्ट के लिए देश से बाहर जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे फैंस गोविंदा और कोमल रानी से जोड़ रहे हैं।
विस्तार
अभिनेत्री कश्मीरा शाह का पास बीते काफी वक्त से कोई प्रोजेक्ट नहीं था। अब जल्द ही अभिनेत्री अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रही हैं। वह किसी फिल्म से बतौर अभिनेत्री और निर्देशक जुड़ी हैं। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं जहां से वह ग्रीस के लिए रवाना हुईं।
इस दौरान एयरपोर्ट पर पैप्स से बात करते हुए उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर तंज भी कसा।
पैप्स से क्या बोलीं कश्मीरा शाह?
जब एयरपोर्ट पर कश्मीरा को देख फैंस ने उनसे सवाल किया कि वह कहां जा रही है? तो इसके जवाब में कश्मीरा ने बताया कि वह एक्टर और निर्देशक के रुप में एक नए प्रोजेक्ट के लिए यूरोप जा रही हैं। साथ ही उन्होंने गोविंदा की कथित प्रेमिका कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, ‘खास बात ये ही है कि ये प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है, ना मेरे पति कृष्णा अभिषेक ने इसे फाइनेंस किया है और ना ही किसी बॉयफ्रेंड ने’
गोविंदा और कोमल का कथित रिश्ता
बता दें कि बीते दिनों अभिनेता गोविंदा और कोमल के बीच कथित प्रेम प्रसंग की अफवाहें काफी सुर्खियां बटोरी। कोमल रानी और गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक गोविंदा ही हैं।
इस बीच सबसे पहले इस साल की शुरुआत में तब उठीं जब दोनों को मुंबई हवाई अड्डे और लालबागचा राजा के दरबार पर एक साथ देखा गया। तब से, उनकी सार्वजनिक उपस्थिति ने अफेयर की अटकलों को और हवा दी है। इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी इस पर कुछ समय पहले तीखी टिप्पणी की थी।
सुनीता ने कोमल रानी पर लगाए थे आरोप
- गोविंदा और उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा ने अपने रिश्ते पर बात की थी।
- उन्होंने महिलाओं, जेन-जी दर्शकों और मीडिया से उनका साथ देने की अपील की।
- सुनीता ने कहा- मैं चाहती हूं कि आप सभी मेरा समर्थन करें। मेरे साथ जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। मैं चाहती हूं कि आप सभी महिलाएं मेरे लिए आवाज उठाएं और मेरा साथ दें।'
सुनीत के इस बयान के सामने आने के बाद कोमल रानी ने भी उन पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। एक स्टोरी शेयर करते हुए रानी ने लिखा था, ''जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे''
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोविंदा: यह दर्द है या साजिश? बिना नाम लिए कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए आरोप; कहा- अपने पति को जान से मारने