{"_id":"6acf84b6c9aa0fa279079fb4","slug":"koffee-with-karan-season-9-guest-list-shah-rukh-khan-salman-khan-alia-bhatt-kareena-kapoor-and-saif-ali-khan-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण 9: गेस्ट लिस्ट आई सामने! सलमान करेंगे ओपनिंग, इस सुपरस्टार के साथ होगा फिनाले; ये कपल होंगे शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण 9: गेस्ट लिस्ट आई सामने! सलमान करेंगे ओपनिंग, इस सुपरस्टार के साथ होगा फिनाले; ये कपल होंगे शामिल
Wed, 14 Oct 2026 07:03 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:03 PM IST
सार
Koffee With Karan Season 9 Guest List: करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' अपने नौवें और आखिरी सीजन के साथ लौटने जा रहा है। इस बार शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं। जानिए कौन-कौनसे सितारे आएंगे नजर।
विज्ञापन
'कॉफी विद करण' में करण जौहर
- फोटो : करण जौहर इंस्टाग्राम
विस्तार
करीब दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे इस शो के आखिरी सीजन को खास बनाने के लिए करण जौहर ने कई बड़े सितारों को साथ लाने की तैयारी की है। अब सामने आई लिस्ट में कई बड़े नाम दिख रहे हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं।
करीना-सैफ से लेकर आलिया-शाहीन तक की जोड़ी आएगी नजर
इस सीजन में करण जौहर ने कुछ खास जोड़ियों को भी शामिल करने की तैयारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक साथ शो में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के भी साथ आने की चर्चा है। खबरों के अनुसार, कियारा इस दौरान पहली बार अपना बेबी बंप दिखा सकती हैं।
वहीं, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के भी शो का हिस्सा बनने की खबरें हैं। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के बजाय अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की जोड़ी को लेकर भी चर्चा है, हालांकि उनकी मौजूदगी अभी तय नहीं बताई जा रही है। दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ शो में आ सकती हैं।

Trending Videos
कॉफी विद करण गेस्ट लिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली और संजय लीला भंसाली के आने की भी चर्चा
'कॉफी विद करण 9' में सिर्फ अभिनेता और अभिनेत्रियां ही नहीं, बल्कि बड़े फिल्ममेकर भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर की टीम एसएस राजामौली को शो में बुलाने के लिए बातचीत कर रही है। ऐसी चर्चा है कि राजामौली अपने साथ अभिनेता महेश बाबू को भी ला सकते हैं, जो उनकी फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा संजय लीला भंसाली के साथ भी शो के लिए बातचीत चलने की खबर है। माना जा रहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' के किसी कलाकार के साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
शाहरुख खान के साथ होगा शो का आखिरी एपिसोड
बताया जा रहा है कि इस सीजन में एक दर्जन से ज्यादा एपिसोड हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी, जबकि शाहरुख खान आखिरी एपिसोड के मेहमान बनकर शो को अलविदा कहेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान मुंबई के यशराज स्टूडियो में शो के कुछ हिस्सों और प्रोमो की शूटिंग कर चुके हैं। इस बार वह अकेले काउच पर बैठ सकते हैं। हालांकि, रैपिड फायर राउंड में उनके बेटे आर्यन खान या बेटी सुहाना खान के शामिल होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना को शो में लाने के पक्ष में हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'किंग' में साथ नजर आने वाले हैं।
फिलहाल, शो के कई मेहमानों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अगर ये सितारे शो में आते हैं, तो दर्शकों को उनकी निजी जिंदगी, फिल्मों और एक-दूसरे के साथ रिश्तों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: प्रार्थना सभा में पहुंचीं वर्षा उसगांवकर और शिवाजी साटम, दिवंगत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि