फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress and influencer Uorfi Javed Visited golden temple ahead her birthday shares photos

उर्फी जावेद: जन्मदिन से पहले स्वर्ण मंदिर दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री; पंजाबी खाने का लिया जायका

Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

Uorfi Javed Photos: 15 अक्तूबर को उर्फी जावेद का जन्मदिन है। इससे पहले वे स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
actress and influencer Uorfi Javed Visited golden temple ahead her birthday shares photos
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

विस्तार

अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर वे सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी जावेद हाल ही में अमृतसर पहुंचीं और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उर्फी दरबार साहिब पहुंचीं।

विज्ञापन
Trending Videos

actress and influencer Uorfi Javed Visited golden temple ahead her birthday shares photos
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने जन्मदिन के जश्न की शुरुआत कर दी है। स्वर्ण मंदिर गई। मैं यहां दूसरी बार मत्था टेकने आई हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

actress and influencer Uorfi Javed Visited golden temple ahead her birthday shares photos
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

ट्रेडिशनल लुक में लगीं खूबसूरत
उर्फी जावेद ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रीन और पिंक कलर का सूट पहना है। स्वर्ण मंदिर परिसर में वे हाथ जोड़कर तस्वीरें क्लिक कराती नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Uorfi (@urf7i) द्वारा साझा की गई पोस्ट


विज्ञापन

actress and influencer Uorfi Javed Visited golden temple ahead her birthday shares photos
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

फैंस ने दी बधाई
तस्वीरों में उर्फी के साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है। उर्फी जावेद ने अपनी इस यात्रा के दौरान पंजाबी खाने का जायका लिया। वे पंजाब के लस्सी और कुलचा का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उर्फी के इस पोस्ट पर नेटिजंस उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed