फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   what Abhishek Pathak say about Drishyam 3 next part Ajay Devgn Film cross 500 crore on box office

दृश्यम 3: क्या अजय देवगन की फिल्म का आएगा चौथा पार्ट? निर्देशक ने दी जानकारी; बताया कैसा है अंत

Wed, 14 Oct 2026 03:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 14 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस बीच इसके निर्देशक अभिषेक ने इसके चौथे पार्ट को लेकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
what Abhishek Pathak say about Drishyam 3 next part Ajay Devgn Film cross 500 crore on box office
अभिषेक पाठक, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' जबरदस्त कामयाबी हासिल कर रही है। इस बीच निर्देशक अभिषेक पाठक का मानना है कि यह फ्रेंचाइजी अपने सही अंजाम तक पहुंच चुकी है। फिल्ममेकर ने चौथे पार्ट की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि कहानी का अंत बहुत अच्छे ढंग से हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

'दृश्यम 4' पर क्या बोले अभिषेक?
स्क्रीन के साथ बातचीत में अभिषेक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2 अक्तूबर को 'दृश्यम डे' के तौर पर मनाया जाता रहेगा। उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी का मानना है कि यह फिल्म का आखिरी पार्ट है। जाहिर है, दर्शकों को यह पसंद आ रही है और वे इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। लेकिन 'दृश्यम' ऐसी फ्रेंचाइजी नहीं है, जिसके लिए हम बस एक और फिल्म बनाने का फैसला कर लें। यह पूरी तरह से कहानी पर निर्भर करता है, और कहानी खत्म हो चुकी है। मुझे हमेशा से इसका अंत बहुत ही काव्यात्मक लगा है। यह फ्रेंचाइजी के लिए एक 'लव लेटर' की तरह है।'

जेलर 2: '76 की उम्र में भी जादू कर रहे हैं', फिल्म रिलीज से पहले म्यूजिक कंपोजर ने क्यों की रजनीकांत की तारीफ?

विज्ञापन
विज्ञापन

what Abhishek Pathak say about Drishyam 3 next part Ajay Devgn Film cross 500 crore on box office
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के अंत को लेकर क्या बोले अभिषेक?
अभिषेक ने आगे कहा, 'इसका अंत बहुत खूबसूरती से किया गया है। लोगों को यही बात पसंद आई। बहुत से लोग मुझसे कह रहे हैं कि इसका चौथा पार्ट भी आ सकता है। अगर हम चाहें तो इसमें कहानी को और आगे बढ़ाया जा सकता है, मगर असल बात यह नहीं है। हमें इसे किसी न किसी मोड़ पर रोकना ही था। यह फ्रेंचाइजी का एक बेहतरीन अंत था। 'दृश्यम 3' अभी अपने दूसरे हफ्ते में ही है। लोग अभी भी बड़ी संख्या में थिएटर आ रहे हैं। दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई 60 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। यह ऐसा आंकड़ा है जिसे कई फिल्में अपनी पूरी लाइफटाइम में भी हासिल नहीं कर पातीं। इसलिए, इसे उन लोगों की खातिर खराब नहीं किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

what Abhishek Pathak say about Drishyam 3 next part Ajay Devgn Film cross 500 crore on box office
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। 
  • इसने रिलीज के सिर्फ 12 दिनों के भीतर दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 
  • सैकनिल्क के अनुसार, अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने दुनिया भर में 501.80 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • भारत में इसका कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये है। 
  • पहले दिन इसने 62 करोड़ रुपये से खाता खोला था।  
  • अपने शुरुआती हफ्ते में इसने 245.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed