{"_id":"6acf3a8785b7c4cf010520a1","slug":"aarya-babbar-criticises-yash-as-ravana-in-ramayana-says-it-looks-like-kgf-role-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: फिल्म में रावण के किरदार को लेकर क्या बोले आर्य बब्बर? यश के लुक की इस पुराने रोल से की तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: फिल्म में रावण के किरदार को लेकर क्या बोले आर्य बब्बर? यश के लुक की इस पुराने रोल से की तुलना
Wed, 14 Oct 2026 01:53 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 PM IST
सार
Ramayana: अभिनेता आर्य बब्बर ने फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभा रहे यश के लुक पर अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
आर्य बब्बर, यश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'महाबली' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आर्य बब्बर ने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में यश के लुक पर अपनी राय दी है। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यश इसमें रावण का किरदार निभा रहे हैं। बब्बर ने यश के लुक पर कुछ सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इसमें कुछ भी खास नया या अलग नहीं लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यश के लुक पर क्या बोले आर्य बब्बर?
वैरायटी इंडिया से बातचीत में बब्बर ने साफ किया कि सिर्फ ट्रेलर के आधार पर अभिनेता के किरदार को आंकना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि यश का लुक उन्हें 'केजीएफ' फ्रैंचाइजी वाले उनके लुक की याद दिलाता है।
बब्बर ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे उनके लुक में कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ भी नया नहीं लगा। दाढ़ी वैसी ही है जैसी 'केजीएफ' में थी। 'रामायण' में मुझे कोई नया लुक नहीं दिखा। मैंने 'टॉक्सिक' में उनका एक नया लुक देखा था, मगर इसमें वैसा कुछ नहीं दिखा।'

रामायण का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : Youtube @theworldoframayana
अभिनेता ने जताई उम्मीद
अभिनेता ने यह उम्मीद भी जताई कि यश इस किरदार में कुछ दमदार चीजें लेकर आएंगे। पूरी फिल्म देखने के बाद दर्शकों को अभिनेता का एक अलग पहलू देखने को मिल सकता है।
बब्बर ने यश के लुक पर भले ही सवाल उठाए हैं, मगर उन्हें इस बात की भी उम्मीद है कि अभिनेता की पूरी परफॉर्मेंस रावण के किरदार को एक नया नजरिया देगी।

साहिबा बाली: कंटेंट क्रिएटर को क्यों मिल रही धमकियां? गालियों से भरा इनबॉक्स; कहा- इस साल मैंने बहुत कुछ सुना
रामायण
- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
'रामायण' के बारे में जानकारी
- 'रामायण: पार्ट वन' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।
- इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होगा।
- इसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में और साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी।
- फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।