फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   farah khan wished director zoya akhtar by sharing photo with farhan akhtar

जोया अख्तर: बहन के खास दिन पर फराह ने दी जन्मदिन की बधाई, भाई फरहान अख्तर पर लगाया यह इल्जाम

Wed, 14 Oct 2026 01:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

Farah khan wished Zoya Akhtar:आज फिल्म निर्देशक और निर्माता जोया अख्तर का 54वां जन्मदिन है। इस मौके पर फराह खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक खास अंदाज में विश किया। 

विज्ञापन
farah khan wished director zoya akhtar by sharing photo with farhan akhtar
फराह खान, जोया अख्तर, फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम- @farahkhan

विस्तार

फिल्म निर्माता जोया अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी चचेरी बहन और निर्देशक फराह खान ने सोशल मीडिया पर फोटो स्टोरी लगा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। 

विज्ञापन

फराह ने जोया को किया विश 
निर्देशक फराह खान ने जोया अख्तर को उनके बर्थडे की बधाई देते हुए स्टोरी साझा की। उन्होंने अपने और जोया की एक तस्वीर साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने इन तस्वीरों में एक तस्वीर फरहान अख्तर के साथ थी। इसके कैप्शन में फराह ने लिखा, ‘फ्रू...अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।’

विज्ञापन

इसके बाद दूसरी तस्वीर साझा की जिसमें वह और जोया नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में फराह ने लिखा, ‘चल...मैं खुद ही कर दूंगी। जन्मदिन मुबारक हो जोया। (यह फरहान ने मुझसे करवाया)'

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

farah khan wished director zoya akhtar by sharing photo with farhan akhtar
जोया अख्तर - फोटो : एक्स

कई फिल्मों का किया निर्देशन 
जोया अख्तर दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर और पटकथा लेखक हनी ईरानी की बेटी हैं। उन्होंने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो', 'गली बॉय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके साथ ही 'द आर्चीज़' के लाइव-एक्शन फीचर फिल्म रूपांतरण का निर्देशन भी किया है, जो 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और अदिति ने अभिनय किया है।

farah khan wished director zoya akhtar by sharing photo with farhan akhtar
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फराह खान अपने यूट्यूब चैनल में व्यस्त 
निर्देशक फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल में व्यस्त हैं, जिसने पिछले दो वर्षों में, विशेष रूप से जेनरेशन जेड दर्शकों के बीच, काफी लोकप्रियता हासिल की है। खाने-पीने, मशहूर हस्तियों के घर जाने और विभिन्न प्रकार के मेहमानों के साथ बातचीत वाले उनके वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वह जल्द ही रितेश देशमुख के साथ 'लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन की मेजबानी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed