फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: fight between Aasif Khan Love gill and scoutop yung dsa Friendship equation changed

बिग बॉस 20: लव गिल और आसिफ खान में क्यों छिड़ी जुबानी जंग? नकुल की एंट्री से स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार

Wed, 14 Oct 2026 03:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों जंग का मैदान बन गया है। प्रतिभागियों के बीच दोस्ती के समीकरण बदल रहे हैं। इस बीच आसिफ खान और लव गिल के बीच तीखी तकरार देखने को मिली।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: fight between Aasif Khan Love gill and scoutop yung dsa Friendship equation changed
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शो 'बिग बॉस 20' में हाल के दिनों में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो में वाइल्डकार्ड के जरिए आए नकुल ढुल को खेल के अहम नियम तोड़ने की वजह से बाहर कर दिया गया है। मगर, उनके आने के बाद घर वालों के बीच रिश्ते बिगड़ते दिख रहे हैं। आसिफ खान और लव गिल के बीच झगड़ा देखा गया है। किस बात पर हुई लड़ाई? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

आसिफ ने लव को क्यों टोका?
नकुल धुल के हाथापाई मामले को लेकर पूरा घर बंटा हुआ था। इस बीच लव गिल ने जाकर नकुल से बात की। यह देख बाकी घर वालों को अजीब लगा। काजी ने आसिफ और गुल्लू के सामने कहा, 'लव ऐसा क्यों कर रही है। मेरी समझ के बाहर है'। आसिफ खान ने लव को टोका। इस पर लव ने कहा, 'मैं बोल रही हूं कि मैंने कोई फालतू बात नहीं की'। आसिफ कहते हैं, 'अरे कुछ भी बात करी, पर ऐसे साथ में नहीं बैठना चाहिए लव तुम्हें। यह गलत बात है'।

'चापलूस' कहे जाने पर भड़कीं लव गिल
आसिफ के टोकने पर लव नाराज हो गईं कि आसिफ उन्हें क्यों निर्देश दे रहे हैं! इस पर आसिफ कहते हैं, 'चिल्लाकर बात मत कर। आसिफ और लव एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। आसिफ इस दौरान लव पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने लव गिल को नकुल की 'चापलूस' और 'गंवार' तक कह दिया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

यंग डीएसए ने क्या कहा?
इतना ही नहीं, लव गिल, स्काउट और यंग डीएसए के बीच भी दोस्ती के समीकरण बदले हुए देखे गए। एक प्रोमो सामने आया है। इसमें तीनों को बहस करते देखा गया है। यंग ने स्काउट से कहा, 'मेरे को तो लगता है भाई कि वो (लव) गलत है'। इस पर लव कहती हैं, 'मुझे लगा तो मैं जाकर बात करूंगी, मैं 14 लोगों की क्यों सुनूं'?
इस पर यंग कहते हैं, 'हम लोग तुम्हारी सेफ्टी का सोच रहे हैं ना बाबा। 14 लोगों को नहीं, लेकिन हमको तो लेना-देना है।' 

विज्ञापन

लव के पक्ष में बोले स्काउट
यंग ने स्काउट को बताया, 'आसिफ भाई ने इसको बोला कि लव ये गलत है'। इस पर स्काउट अनजान बन गए और पूछा, 'कब बोला'? यंग ने कहा, 'तुझे सुनना नहीं आता है क्या स्काउट'। इसके बाद स्काउट ने लव गिल की तरफदारी की और बोले, 'यह इतना बड़ा मुद्दा है भी नहीं'। बाद में लव गिल ने साफ-साफ कह दिया कि मुझे कोई नहीं बताएगा कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं'। नकुल के झगड़े के बाद घर वालों की राय बंटी हुई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed