फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laapataa Ladies Kiran Rao does Not Care If people called her Sitaare Zameen Par Star Aamir Khan Ex Wife

Kiran Rao: आमिर की पूर्व पत्नी बुलाए जाने पर किरण राव को पड़ता है फर्क? अपने रिश्ते को लेकर दिया ये बयान

Fri, 05 Apr 2024 01:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 05 Apr 2024 01:04 PM IST
सार

किरण राव ने खुद को आमिर खान की एक्स वाइफ बुलाए जाने पर कहा कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं अब कुछ हद तक अपनी पहचान बनाए रखने की आदी हो गई हूं। मैं अपनी क्षमताओं और अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी सुरक्षित महसूस करती हूं।  

विज्ञापन
Laapataa Ladies Kiran Rao does Not Care If people called her Sitaare Zameen Par Star Aamir Khan Ex Wife
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किरण राव बीते दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दर्शकों के साथ-साथ कई सितारों ने भी फिल्म की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसी बीच हाल ही में किरण लंबे समय के बाद लखनऊ आईं। उनकी पढ़ाई-लिखाई इसी शहर में हुई थी। उन्होंने इस मौके पर अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बात की।

विज्ञापन

लोगों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

किरण राव ने बातचीत के दौरान इसपर जवाब दिया कि जब लोग उन्हें आमिर खान की पूर्व पत्नी बुलाते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है। किरण ने कहा, 'सच कहूं तो मैं इससे परेशान नहीं होती हूं। मैं अब कुछ हद तक अपनी पहचान बनाए रखने की आदी हो गई हूं। मैं अपनी क्षमताओं और अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी सुरक्षित महसूस करती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस बात पर काबू तो नहीं पा सकती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मैं इससे खुद को परेशान नहीं होने देती हूं।' 

विज्ञापन


Rashmika Mandanna: रश्मिका के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'पुष्पा 2: द रूल' से श्रीवल्ली का पहला लुक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में हुआ था तलाक

किरण राव, आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला लिया था। आपसी सहमति के साथ दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दिया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों कई बार एक साथ नजर आए थे। किरण के लिए तलाक के बाद का समय काफी मुश्किल भरा था। आमिर से रिश्ता टूटने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। किरण अब खुद को काफी मजबूत बना चुकी हैं। उन्हें अब लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपने अच्छे काम के दम पर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं।


निर्देशन के अलावा फिल्म निर्माता भी हैं किरण

किरण राव निर्देशन के साथ-साथ फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। वे 'लापता लेडीज' की निर्देशक और निर्माता दोनों थीं। इसके अलावा वे 'लाल सिंह चड्ढा', 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'पीपली लाइव' जैसी कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं। 

Avinash Tiwary: अविनाश तिवारी ने अपने किरदारों पर की बात, 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए कुणाल खेमू को दिया क्रेडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed