फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   makers released rural horror film Kali Kheti new poster announced release date

काली खेती: पहली बार परदे पर डराएंगे जैकी श्रॉफ, साइको-हॉरर में मिलेगा शरद केलकर का साथ; फिल्म की हुई घोषणा

Tue, 29 Sep 2026 05:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

Kaali Kheti Release Date: जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म 'काली खेती' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
makers released rural horror film Kali Kheti new poster announced release date
काली खेती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर जल्द ही रूरल हॉरर फिल्म 'काली खेती' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। इस प्रोजेक्ट में अभिनेत्री नेहा सरगम अहम भूमिका में होंगी।
विज्ञापन

makers released rural horror film Kali Kheti new poster announced release date
नेहा सरगम - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें एक राक्षस ने अपने हाथ में लालटेन पकड़ी है। पोस्टर काफी डार्क और डरावना लग रहा है। पोस्ट के बैकग्राउंड में जो म्यूजिक है वह भी काफी रोमांचक लग रहा है। पोस्टर के ऊपर लिखा है 'सिनेमाघरों में 23 अक्तूबर को रिलीज होगी।' पोस्टर को शेयर करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, 'रोशनी बुझने न देना, खेती जागने वाली है।'

जय अंबे बोल: रिलीज हुआ 'ये प्रेम मोल लिया' का गाना, गरबा सॉन्ग से हिमेश ने बढ़ाया उत्साह; फैंस हुए कायल

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
फिल्म के निर्देशक और लेखक हारिस इम्तियाज खान हैं। इसे ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनाया जा रहा है। सना खान इसकी निर्माता हैं। इसमें वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

makers released rural horror film Kali Kheti new poster announced release date
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से हो सकता है क्लैश
अक्तूबर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें अजय देवगन की 'दृश्यम 3', आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', रश्मिका-विजय की 'रणबाली', यामी गौतम की 'नई नवेली' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। 'काली खेती' का टकराव 'पहला प्यार दूसरी बार' से होने वाला है। यह फिल्म भी 23 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म को लेकर क्या बोले निर्देशक?
फिल्म को लेकर निर्देशक खान ने कहा, 'मेरे लिए 'काली खेती' का मतलब है हॉरर के नजरिए से खेती को देखना। ऐसी चीज जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। कुछ ऐसा जो नया, रोमांचक और साथ ही बहुत परेशान करने वाला भी लगा। यह फिल्म समाज का आईना है, बस इसकी परछाईं एक डरावनी और काल्पनिक दुनिया में दिखती है। कभी-कभी यह दुनिया समझ में नहीं आती लेकिन हमेशा अजीब तरह से जानी-पहचानी लगती है। शायद यही असली हॉरर है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed