फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Muntashir Explained Kriti Sanon and Saif Ali Khan Adipurush Sita haran Scene in a video after trolling

Adipurush: आदिपुरुष के ट्रेलर में सीता हरण के सीन पर हुए बवाल पर मेकर्स ने दिया जवाब, जारी किया यह वीडियो

Wed, 14 Jun 2023 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण के सीन को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। अब मेकर्स ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Manoj Muntashir Explained Kriti Sanon and Saif Ali Khan Adipurush Sita haran Scene in a video after trolling
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म  'आदिपुरुष' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानो तक को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी 11 जून से शुरू हो चुकी है। 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण के सीन को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी। अब मेकर्स ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

 

फिल्म मेैं सीता हरण सीन के पीछे के सीन की बताई असल सच्चाई
‘आदिपुरुष’ के हालिया रिलीज ट्रेलर में दिखाया गया है कि गया है कि रावण सीता मां को बिना हाथ लगाए ही हरण कर के ले जाता है। इस सीन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ओम राउत को ट्रोल करने लगे और उनके फिल्म की तुलना रामानंद सागर की रामायण के सीता हरण सीन से करने लगे। अब ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है और यूजर्स के सवालों के जवाब दिए हैं।

Hritik Roshan: ऋतिक ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया फोटो, दिया मजेदार कैप्शन, ग्रीकगॉड से तुलना कर रहे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो साझा कर मनोज मुंतशिर ने दिया जवाब
हाल ही में, ‘आदिपुरुष’ के लेखक मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो जारी करते हुए यूजर्स के इस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के इस सीन का लॉजिक समझाया है। मनोज ने कहा कि सीता से पहले रावण ने अपनी बहू रंभा को अपने हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद रंभा ने रावण को श्राप दे दिया था कि अगर अब उसने किसी भी औरत को बिना उसकी मर्जी के हाथ लगाया तो उसके दसों सिर टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। यह कारण है कि रावण ने सीता का बिना हाथ लगाए ही हरण कर लिया था। 

KKK 13: खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर शिव ठाकरे से मिलने पहुंचे अब्दु रोजिक, दोनों दोस्तों ने जमकर की मस्ती

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है। 'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed