सफाई: फेक आईडी पर वैक्सीन लगवाने के आरोप पर मीरा चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरी आईडी नहीं है
- मीरा चोपड़ा ने फर्जी तरीके से वैक्सीन लगवाने के आरोप को किया खारिज।
- एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान।
- मीरा चोपड़ा तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में कर चुकी हैं काम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा पर पिछले दिनों आरोप लगे थे कि उन्होंने धोखे से कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। ये आरोप उन पर तब लगा जब उन्होंने वैक्सीन लगवाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद मीरा ने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया। अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने सफाई दी है।
My statement on the articles that has been coming out fr my vaccine shot!! pic.twitter.com/wDE70YHsMo
— meera chopra (@MeerraChopra) May 30, 2021विज्ञापन
मीरा लिखती है, 'हम सभी को वैक्सीनेशन करवाना है और हम सभी ऐसा करने के लिए प्रयासरत हैंl ठीक इसी प्रकार मैंने भी जिन लोगों को मैं जानती हूं, उन लोगों से सहायता लेने की प्रयास किया और एक महीने के बाद मुझे मेरा रजिस्ट्रेशन मिलाl'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मुझे बस मेरा आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया था, जो आधार कार्ड सोशल मीडिया पर घूम रहा है वह मेरा नहीं हैl आधार कार्ड के जरिए मेरा रजिस्ट्रेशन किया गया है और वहीं मेरा आईडी है अगर आईडी पर आपका साइन नहीं है तो यह वैध नहीं माना जाता हैl मैंने भी वह फर्जी आईडी देखा हैl जब वह ट्विटर पर आयाl मैं ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं देती अगर ऐसी कोई आईडी बनी है तो मैं खुद जानना चाहती हूं कि कब और कैसे बनीl' बता दें, मीरा चोपड़ा पर इल्जाम लगाया गया था कि उन्होंने मुंबई के ठाणे में स्थित एक हेल्थकेयर सेंटर का फेक आईडी कार्ड बनवाकर 18 से 44 साल की कैटेगरी के वैक्सीन लगवाई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मीरा चोपड़ा ने तमिल तेलुगू फिल्मों से डेब्यू किया थाl उन्होंने हिंदी फिल्म '1920 लंदन' और 'सेक्शन 375' में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज 'द टैटू मर्डर्स' में देखा गया था। मीरा चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणिती चोपड़ा की कजिन बहन हैं।