प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ा अपडेट, संदीप रेड्डी वांगा का दावा; बोले- ‘फिल्म को मिलेगा A सर्टिफिकेट’
Spirit Movie: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपकमिंग प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अब फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म और इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
फिल्म को मिलेगा A सर्टिफिकेट
- फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने कंफर्म कर दिया है कि प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ को A सर्टिफिकेट मिलेगा।
- डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि फिल्म फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर नहीं बनाई जा रही है।
- एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म में हिंसा और इंटेंस कंटेंट है, इसलिए इसे A सर्टिफिकेट मिलना तय माना जा रहा है।
‘स्पिरिट’ और ‘वाराणसी’ के क्लैश पर क्या बोले संदीप?
एक इवेंट में संदीप रेड्डी वांगा से पूछा गया कि क्या ‘स्पिरिट’ और ‘वाराणसी’ के बीच 37 दिनों का गैप काफी होगा। दोनों फिल्मों से बड़ी संख्या में दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने की उम्मीद है।
संदीप इस रिलीज गैप को लेकर बिल्कुल परेशान नजर नहीं आए। उन्होंने कहा, ‘यह काफी होगा। करीब 37 दिनों का गैप है। साथ ही, वह फिल्म (वाराणसी) ‘स्पिरिट’ से बड़ी है।’
इंटरैक्शन के दौरान जब उनसे दोबारा दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाक में कहा कि शायद रिपोर्टर चाहते हैं कि ‘स्पिरिट’, ‘वाराणसी’ के रास्ते से हट जाए। उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे प्रभास
- ‘स्पिरिट’ में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।
- फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- यह फिल्म फिलहाल मार्च 2027 में रिलीज के लिए तैयार है।
- फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की 2023 की फिल्म ‘एनिमल’ के बाद टी सीरीज के साथ वापसी भी है।
- ‘स्पिरिट’ को भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं- ‘हमारे बीच मुश्किल दौर भी आए’, अनुपम खेर ने किरण खेर संग शादी के 41 साल पूरे होने पर शेयर की खास पोस्ट