सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta Accept Her Biggest Mistake Was Doing Saath Saath Says I Could Have Done A Better Job And looks

‘मेरा कोई गॉडफादर नहीं था’, इस फिल्म को करना अपनी गलती मानती हैं नीना गुप्ता; बोलीं- मैं कई हीरोइन से बेहतर…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jan 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Neena Gupta On His Journey: नीना गुप्ता अपने मौजूदा करियर को अपना दूसरा जन्म मानती हैं, जिसकी शुरुआत ‘बधाई हो’ से हुई है। हालांकि, नीना अपने करियर के शुरुआती दौर में एक फिल्म को करना अपनी गलती मानती हैं, जिसने उनसे लीड एक्ट्रेस बनने का मौका छीन लिया। जानिए कौनसी है वो फिल्म और क्यों उसे अपनी गलती मानती हैं एक्ट्रेस…

Neena Gupta Accept Her Biggest Mistake Was Doing Saath Saath Says I Could Have Done A Better Job And looks
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@neena_gupta
विज्ञापन

विस्तार

66 साल की उम्र में नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे व्यस्त रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। लीड रोल से लेकर हीरो-हीरोइन की मां बनने तक नीना गुप्ता हर तरह के किरदार कर रही हैं और प्रशंसा भी बटोर रही हैं। हालांकि, इतनी सफलता नीना को उनके करियर के शुरुआती दौर में नहीं मिली। इसको लेकर नीना को कहीं न कहीं अफसोस भी है। 23 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली नीना गुप्ता खुद के सफल अभिनेत्री न बन पाने के लिए अपनी फिल्म ‘साथ साथ’ को दोषी मानती हैं। जानिए इसके पीछे की वजह…

Trending Videos

सोचतीं हूं इतनी देर से क्यों मिला मेरा हक
हाल ही में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने अपने करियर में इतनी देर से मिली सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर सोचती रहती हूं कि मैंने ऐसा क्या गलत किया कि मुझे मेरा हक इतनी देर से मिला? मुझे लगता है कि ज्यादातर इसमें मेरी ही गलती है। लेकिन अब बीते कल के बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं। मुझे आगे बढ़ना है। इस उम्र में मुझे सब कुछ नहीं मिल सकता, न ही मैं कम उम्र के किरदार निभा सकती हूं। अभी जो कुछ भी मुझे मिल रहा है, वह काफी अच्छा है। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती कि मुझे ये मौके कम उम्र में क्यों नहीं मिले, जब मैं और भी बहुत कुछ कर सकती थी। मैं अक्सर सोचती हूं कि आज की कई हीरोइनों की तुलना में मैं बेहतर काम कर सकती थी और दिखने में भी ज़्यादा अच्छी हो सकती थी। लेकिन अब इसका क्या फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं इंडस्ट्री को नहीं समझ पाई
अपने करियर के फैसलों की जिम्मेदारी लेते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह मेरी गलती थी क्योंकि मुझमें हमेशा धैर्य नहीं था। मैं गलत चीजों की तलाश में भटकती रही। ज्यादातर समय मेरा आत्मविश्वास कम रहा, और मुझे लगता है कि इन्हीं कारणों से मेरी तरक्की रुकी। मुझे मार्गदर्शन देने वाला भी कोई नहीं था, न कोई गॉडमदर, न कोई गॉडफादर। आखिरकार मुझे एहसास हुआ कि यह इंडस्ट्री एक बिजनेस है। इसमें भावनाओं का कोई लेना-देना नहीं है। मैं इसके नियम और खेल को नहीं समझ पाई।


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैं और मेरी मिनी…’, कियारा ने दिखाई बेटी की झलक; मैगजीन में मां की तस्वीर देख खुश हुईं सरायाह

‘साथ साथ’ करना मेरी गलती है
नीना गुप्ता का मानना है कि उनकी सबसे बड़ी गलती 1982 में आई फारुख शेख और दीप्ति नवल की फिल्म ‘साथ साथ’ करना था। इस फिल्म में नीना गुप्ता सपोर्टिंग रोल में थीं। उन्होंने फारुख शेख की लव इंटरेस्ट नीना का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि ‘साथ साथ’ ने मुझसे लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने का मौका छीन लिया। यह मेरी गलती है। मैंने महसूस किया है कि जब आप अपनी गलती मान लेते हैं, तो कड़वाहट कम हो जाती है। वर्ना आप दुनिया को दोष देते रहते हैं और यह कभी खत्म नहीं होता। अपनी गलतियों को स्वीकार करके आगे बढ़ना ही बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed