Pankaj Tripathi: पहले OMG 2 नहीं करना चाहते थे पंकज त्रिपाठी, फिर कुछ ऐसे बदला दिमाग कि समय निकाल कर दिया कमाल
पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार अभिनय के दम पर पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। इस सफलता से पहले अभिनेता ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन अपनी मेहनत के पर वह आज सिर उठाए शान से चलते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमाम विवाद और सेंसर बोर्ड के साथ कलह का सामना करने के बाद भक्त और भगवान का अनोखा रिश्ता दिखाने वाली 'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म को समीक्षकों के शानदार रिव्यू मिले हैं। क्रिटिक्स से सकारात्मक पाने के बाद 'ओएमजी 2' को जनता जनार्दन से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन 'ओह माय गॉड 2' के कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच अब फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया उन्होंने पहले 'ओएमजी 2' में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन फिर.....
महत्वपूर्ण फिल्म है 'ओएमजी 2'
पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार अभिनय के दम पर पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। इस सफलता से पहले अभिनेता ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन अपनी मेहनत के पर वह आज सिर उठाए शान से चलते हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी के अभिनय का शानदार अभिनय दर्शकों को 'ओएमजी 2' में देखने को मिल रहा है। फैंस पंकज त्रिपाठी के अभिनय की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां जनता 'ओएमजी 2' को समाज को आईना दिखाने वाली बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं, वहीं पंकज भी इसे एक महत्वपूर्ण फिल्म मानते हैं। शुरुआत में 'ओएमजी 2' को ठुकराने के बाद उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से समय निकाला।
Pathaan: मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में भी छाई 'पठान', शाहरुख खान की फिल्म ने जीता पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
अच्छी स्क्रिप्ट के लिए समय निकाल ही लेते हैं पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह अच्छी स्क्रिप्ट कैसे चुन सकते हैं और कैसे वह कभी भी खुद को किसी भी प्रोजेक्ट का हीरो नहीं मानते। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि, 'जब भी वह अब कोई अच्छी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं तब वह किसी भी कीमत पर उसे जाने नहीं देते हैं। पहले मैं फिल्मों में रोल पाने के लिए स्क्रिप्ट पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था, लेकिन अब जब मैं अच्छी स्क्रिप्ट सुनता हूं तो मेरे पास चाहे समय हो या न हो उनके लिए किसी भी तरह से टाइम निकाल ही लेता हूं।'
Gadar 3: 'गदर 2' की दस्तक के साथ ही 'गदर 3' की चर्चा शुरू, उत्कर्ष शर्मा ने अगली किस्त को लेकर दिया बड़ा हिंट
इस तरह फिल्म के लिए भरी हामी
'ओएमजी 2' के बारे में बताते हुए पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि, 'जब मैंने पहली बार ओएमजी 2 को सुना तो मेरे पास तीन-चार महीनों तक समय नहीं था, इसलिए मैंने उनसे कहा था कि मेरे पास अगले पांच महीनों तक समय नहीं है। फिर मैंने किसी के कहने पर कहानी को एक बार फिर से सुनने और अपना फैसला लेने के लिए कहा। फिर मैंने मेकर्स से सोचने का समय मांगा। मुझे एहसास हुआ कि यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसे मुझे करना चाहिए। मैंने ओएमजी 2 के लिए अपना 55 दिनों का शेड्यूल क्लियर किया।'
AR Rahman: चेन्नई से मुंबई क्यों नहीं आना चाहते एआर रहमान? 'अंडरवर्ल्ड माफिया कलचर' का नाम लेकर किया खुलासा