फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   omg 2 director amit rai said uncensored version of film will stream on ott akshay kumar pankaj tripathi

OMG 2: बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज होगी 'ओएमजी 2', अमित राय बोले- हम मूल फिल्म दिखाएंगे

Thu, 24 Aug 2023 12:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

फिल्म की रिलीज से पहले इसमें सीबीएफसी ने 27 कट्स लगाए हैं और इसको ए सर्टिफिकेट दिया है। इस वजह से टीनएज बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा की है इस फिल्म को ओटीटी पर बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
omg 2 director amit rai said uncensored version of film will stream on ott akshay kumar pankaj tripathi
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 दर्शकों को काफी पसंद आई है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में जा रहे हैं वहीं फिल्म अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। हालांकि, 'गदर 2' से इसकी तुलना की जाए तो उसके सामने ओएमजी 2 के आंकड़े बेहद कम हैं, लेकिन इस साल रिलीज हुई अच्छी-अच्छी फिल्मों के सामने ये तगड़ी साबित हुई हुई है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले इसमें सीबीएफसी ने 27 कट्स लगाए हैं और इसको ए सर्टिफिकेट दिया है। इस वजह से टीनएज बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा की है इस फिल्म को ओटीटी पर बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन

कट्स के साथ रिलीज हुई फिल्म
निर्देशक अमित राय चाहते थे कि हर कोई उनकी हालिया रिलीज ओएमजी 2 को सिनेमाघरों में देखे, लेकिन उनकी यह इच्छा सीबीएफसी द्वारा कुछ संशोधनों और ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म को मंजूरी देने के बाद अधूरी रह गई। अमित राय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "हमारा दिल टूट गया था क्योंकि हमने हर किसी के देखने के लिए फिल्म बनाई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता। हमने उनसे फिल्म यू/ए प्रमाणपत्र देने के लिए विनती की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हमने अंत तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर कुछ दूर वह चले कुछ दूर हम चले और फिल्म संशोधनों के साथ रिलीज हो गई है।


इसे भी पढ़ें- Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ पर 10 करोड़ की ओपनिंग का प्रेशर, चार लगातार फ्लॉप के बाद ब्रांड आयुष्मान का संकट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अश्लीलता के दिखाई फिल्म
अमित राय ने आगे कहा, 'हमें खुशी है कि लोगों को फिल्म पसंद आई। फिल्म का इरादा साफ था। कोई भी दर्शकों को उत्तेजित नहीं करना चाहता था, इसलिए उन्हें यह पसंद आई। हमने कहानी को इस तरह से पेश किया है कि यह अश्लील नहीं लगे। हमने वास्तविकता के बारे में बात की, लेकिन तरीके से।'

विज्ञापन

बिना कट के करेंगे रिलीज
इसके बाद अमित राय से सवाल किया गया कि क्या टीम ओएमजी 2 को बिना किसी कट्स के साथ ओटीटी पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसपर अमित राय ने हां कहा। उन्होंने कहा, हमने तय किया है कि हम मूल फिल्म दिखाएंगे, एक ऐसी फिल्म जिसे सेंसर कभी नहीं चाहता था कि लोग देखें, लेकिन जनता ने फिल्म देखी है और अपना फैसला दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed