डीप फेक की शिकार हुईं ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर फूटा शालिनी पांडे का गुस्सा; कही यह बात
Shalini Pandey On Her AI Video: अभिनेत्री शालिनी पांडे हाल ही में एआई डीप फेक वीडियो की शिकार हुईं। सोमवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की। एक्ट्रेस ने इसे दुर्व्यवहार बताते हुए फैंस से खास गुजारिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में शालिनी पांडे का एक एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब अभिनेत्री ने इस मामले पर बात की है। उन्होंने कहा कि यह सब काफी परेशान करने वाला मामला है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से खास अपील की है। जानिए पूरे मामले पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
शालिनी ने पोस्ट में क्या लिखा?
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने एक इंस्टा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने उस फर्जी एआई डीप फेक वीडियो पर बात करना चाहती हूं जो इस समय ऑनलाइन वायरल हो रहा है।
यह वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और इसमें जो है वो मैं नहीं हूं। मैं इस तरह के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करती हूं और मेरा मानना है कि टेक्नोलॉजी के ऐसे दुरुपयोग को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए।'
फैंस के की खास अपील
आगे अपनी पोस्ट में शालिनी पांडे ने फैंस से अपील करते हुए लिखा, ‘यदि आपको यह वीडियो कहीं भी दिखाई दे तो कृपया इसे साझा न करें, आगे न भेजें, डाउनलोड न करें या इस पर कोई प्रतिक्रिया न दें। इसके बजाय, कृपया इसकी तुरंत रिपोर्ट करें। मैं सभी से जिम्मेदरी और सावधानी बरतने का अनुरोध करती हूं। आग्रह करती हूं कि इसके प्रसार को रोकने में मदद करें, ना कि इसे और अधिक लोगों तक पहुंचाएं, धन्यवाद।’

कौन हैं शालिनी पांडे?
एक्ट्रेस शालिनी पांडे हाल ही में धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ में नजर आई थीं। जबलपुर की रहने वाली शालिनी ने तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2022 में रणवीर के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। इसके अलावा वह इसी साल आई फिल्म ‘राहु केतु’ और सीरीज ‘बैंडवाले’ में भी नजर आई थीं।