फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Poonam Pandey Attended CJP Protest In Delhi Says She Fight For The Rights of Students

CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचीं पूनम पांडे, सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट; बोलीं- ‘स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ने…’

Sun, 19 Jul 2026 08:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 19 Jul 2026 08:31 PM IST
सार

Poonam Pandey Attended CJP Protest: इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई सेलेब्स सपोर्ट कर रहे हैं। रविवार को विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए किए जा रहे इस प्रोटेस्ट को अपना सपोर्ट दिया।  

विज्ञापन
Poonam Pandey Attended CJP Protest In Delhi Says She Fight For The Rights of Students
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के साथ पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal

विस्तार

प्रकाश राज, स्वरा भास्कर जैसे सेलेब्स के बाद एक्ट्रेस पूनम पांडे भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ने आई हैं। इसके अलावा वह सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके साथ भी खड़ी नजर आईं। सोनम वांगचुक के सपोर्ट में भी पोस्टर लिए पूनम पांडे खड़ी दिखीं। 

विज्ञापन


स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने आईं पूनम पांडे 
आईएएनएस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पूनम पांडे कहती हैं, ‘मैं यहां सिर्फ और सिर्फ स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने आई हूं। मैं उनके हक के लिए लड़ने आई हूं। जहां तक बाकी बातों का सवाल है, तो मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता। मैं यहां सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए हूं। मैं यहां उन बच्चों के लिए हूं जिन्होंने आत्महत्या की है। मैं बस उन्हें सपोर्ट करने आई हूं।’ 

विज्ञापन

सभी लोगों से की खास गुजारिश 
वह वीडियो में आगे कहती हैं, ‘मैं सबसे गुजारिश करना चाहती हूं कि प्लीज इसे धार्मिक या राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। इसे बच्चों से जुड़ा मुद्दा ही रहने दें। कई बच्चों की मौत हो चुकी है।’ बाद में पूनम पांडे एक पोस्टर लिए दिखाई दीं, जिसमें सोनम वांगचुक का जिक्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by IANS News (@ians_india)



इन सेलेब्स ने भी किया प्रोटेस्ट को सपोर्ट 
बीते दिनों फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना, सान्या मल्होत्रा, इमरान खान जैसे सेलेब्स ने सोनम वांगचुक और सीजेपी के प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया था। उनके प्रयास को सराहा था, साथ ही सरकार से भी इस मामले पर गौर करने की अपील की थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed