फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajesh Health Update Actor Dismisses Insect Bite Reports Reveals High Diabetes Led To Hospitalisation

राजेश शर्मा: कीड़े के काटने की खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया अस्पताल में भर्ती होने का चौंकाने वाला कारण

Tue, 08 Sep 2026 10:20 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 08 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

Rajesh Sharma: एक्टर राजेश शर्मा इसी साल जुलाई में कथित तौर पर कीड़े के काटने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
 

विज्ञापन
Rajesh Health Update Actor Dismisses Insect Bite Reports Reveals High Diabetes Led To Hospitalisation
राजेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई में अभिनेता राजेश शर्मा को कथित तौर पर एक कीड़े के काटने के चलते कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उन्हें कीड़े ने काटा था, तब वे हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे। इस मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था। लेकिन अब एक्टर ने इस पूरे मामले पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन


राजेश शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में राजेश ने अब अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि किसी कीड़े के काटने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि असल में उनके साथ क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी दाहिनी टांग में काफी समय से स्किन से जुड़ी एक समस्या थी। उनकी हालत तब और ज्यादा बिगड़ गई, जब उनका डायबिटीज लेवल काफी बढ़ गया। हालांकि, शुरुआत में उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी हालत कितनी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि अब उनका इलाज पूरा हो चुका है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह करीब एक हफ्ते में दोबारा काम पर लौट पाएंगे।

Rajesh Health Update Actor Dismisses Insect Bite Reports Reveals High Diabetes Led To Hospitalisation
राजेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कीड़े के काटने की खबर गलत
कीड़े के काटने की खबरों को गलत बताते हुए राजेश ने कहा, 'यह गलत खबर है। प्रभास की फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ था। न तो प्रभास और न ही फिल्म की यूनिट किसी भी तरह से इसके लिए जिम्मेदार थी। वे बहुत अच्छे लोग हैं। जब मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था, तब वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। कोलकाता वापस आने के एक-दो दिन बाद मेरी हालत गंभीर हो गई। क्योंकि मेरा डायबिटीज बहुत ज्यादा बढ़ गया था और शुरुआत में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Rajesh Health Update Actor Dismisses Insect Bite Reports Reveals High Diabetes Led To Hospitalisation
अक्षय कुमार, राजेश शर्मा - फोटो : एक्स
'हैवान' में नजर आएंगे राजेश शर्मा
  • फिलहाल प्रभास, हनु हनु राघवपुडी की फिल्म 'फौजी' और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' की शूटिंग कर रहे हैं।
  • वहीं, राजेश अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
  • प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय कुमार और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन: जब अक्षय के घर पहुंचे बिग बी, फैन से हुई ऐसी गलती कि सोच में पड़ गए खिलाड़ी कुमार; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed