फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pornography case Crime Branch Property Sherlyn Chopra asking her to appear before them tomorrow at 11

Raj Kundra Case: गहना वशिष्ठ के बाद शर्लिन चोपड़ा को क्राइम ब्रांच का समन, एडल्ट वीडियो मामले में होनी है पूछताछ

Mon, 26 Jul 2021 06:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 26 Jul 2021 06:27 PM IST
सार

पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अब खबर है कि शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेज दिया गया है।

विज्ञापन
pornography case Crime Branch Property Sherlyn Chopra asking her to appear before them tomorrow at 11
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अब खबर है कि शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले में अब क्राइम ब्रांच शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ करेगी। इस सिलसिले में अभिनेत्री को समन भेजा गया। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।

विज्ञापन


बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी एक ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है। शर्लिन ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल व्हाट्सएप और ईमेल कर रहे हैं कि मैं इस विषय पर कुछ कहूं। आपको बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया , वो कोई और नहीं मैं हूं'।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें किअभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, शर्लिन के साथ साथ पूनम पांडे का भी राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी।

इसी मामले में इस साल फरवरी के महीने में गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। बीते रोज राज कुंद्रा की व्हाट्सएप चैट सामने आई थी। जिसमें वो और उनकी टीम के लोग गहना की गिरफ्तारी से बेहद परेशान हो गए थे। शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने इस केस में गहना वशिष्ठ से पूछताछ के लिए समन भेजा है। गहना का कहना है कि वह फिलहाल भोपाल में हैं। इस बीच गहना ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed