Spirit: 'एनिमल' से भी भव्य होगी प्रभास की 'स्पिरिट', प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किए कई खुलासे
'एनिमल' दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा अपने अगले प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' की तैयारियों में जुट गए हैं, जो 'एनिमल' से काफी भव्य प्रोजेक्ट होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म एनिमल का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। रिलीज से लेकर अब तक इसने जबरदस्त कमाई की है, जो सिलसिला लगातार जारी है। इसके साथ ही यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी भारतीय फिल्म बन गई है। अब फिल्म की धमाकेदार सफलता के बाद एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा अपने अगले प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' की तैयारियों में जुट गए हैं, जो 'एनिमल' से काफी भव्य प्रोजेक्ट होगा। इसका खुलासा एनिमल के प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किया।
'स्पिरिट' फिल्म 'एनिमल' से काफी बड़ा प्रोजेक्ट
एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश सेलवाराजन ने संदीप रेड्डी वंगा के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' को लेकर बातचीत की। सुरेश ने बताया कि प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' फिल्म 'एनिमल' से काफी बड़ा प्रोजेक्ट होगा। एनिमल के साथ उन्होंने संदीप रेड्डी वंगा के साथ पहली बार काम किया और उनके काम की जमकर सराहना भी हुई। अब वो फिल्म 'स्पिरिट' में एक बार फिर संदीप रेड्डी वंगा के साथ काम करने जा रहे हैं।
Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है
'स्पिरिट' में काम करने के लिए सुरेश सेलवाराजन भी उत्साहित
सुरेश सेलवाराजन ने कहा कि यह तय है की स्पिरीट फिल्म एनिमल से काफी बड़ा प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, अभी इससे जुड़ी बहुत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संदीप रेड्डी वंगा ने उन्हें यह जरूर बताया है कि वे उनके इस अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। सुरेश ने कहा कि इस फिल्म को लेकर वो दर्शकों से ज्यादा उत्साहित हैं कि इस फिल्म में काम के दौरान उन्हें क्या-क्या चुनौतियां देखने को मिलेगी। बता दें कि फिल्म एनिमल में रणबीर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 500 किलोग्राम की ऑटोमेटीक मशीन गन के पीछे सुरेश सेलवाराजन ही थे।
20 Years Of Munna Bhai MBBS: मुन्नाभाई एमबीबीएस को आज 20 साल पूरे, संजय दत्त ने बताया कब बनेगा तीसरा पार्ट?
संदीप रेड्डी वंगा की एक के बाद एक तीन फिल्में लाइन में
गौरतलब है कि 'एनिमल' के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की 'स्पिरिट' समेत एक के बाद एक तीन फिल्में लाइन में हैं, जिसमें 'एनिमल पार्क' और अल्लू अर्जुन की फिल्में शामिल है। यह सभी फिल्में टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली हैं। हाल ही में संदीप ने इन फिल्मों की जानकारी देते हुए टी-सीरीज को अपने घर बताया था। उन्होंने कहा था कि भूषण कुमार मेरे पार्टनर ही बल्कि मेरे भाई जैसे है। उन्होंने साथ काम करना काफी सहज रहा है, चाहे वो 'कबीर सिंह' हो या फिर 'एनिमल'।