{"_id":"5bcd6b0dbdec22233165d375","slug":"prakash-jha-ajay-devgan-will-show-the-color-again-the-actual-event-will-be-based-on-the-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रंग दिखाएगी प्रकाश-अजय की जोड़ी, वास्तविक घटना पर बेसड होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर रंग दिखाएगी प्रकाश-अजय की जोड़ी, वास्तविक घटना पर बेसड होगी फिल्म
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
prakash jha and ajay devgan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कई सफल फिल्में दे चुके निर्देशक प्रकाश झा और अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर जुगलबंदी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक बार फिर साथ-साथ काम करने को राजी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ी एक मजबूत कंटेंट पर आधारित फिल्म में काम करेगी।
विज्ञापन
प्रकाश झा ने अजय के साथ एक प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया है। अजय को भी प्रोजेक्ट बहुत पसंद आया। कुछ समय में प्रकाश फिल्म के को लेकर एक्शन प्लान तैयार करेंगे। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू की जाएगी। दोनों पहले भी वास्तविक घटनाओं से जुड़ी फिल्मों में काम कर चुके है। इसलिए माना जा रहा है कि यह फिल्म भी किसी वास्तविक घटना पर ही आधारित होगी। दोनों के बीच में एक अच्छी बॉन्डिंग भी है।
विज्ञापन
प्रकाश झा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके और अजय के बीच में जो सबसे अच्छी बात है, वह यह है हम दोनों के बीच तालमेल बहुत बढ़िया है। फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन की अगली फिल्म तानाजी है। इसमें वह तानाजी मालुसरे का रोल निभाते नजर आएंगे जो छत्रपति शिवाजी महराज के साथ कई सारे युद्ध में शामिल रहे थे। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभाएंगे। सैफ का किरदार कुछ निगेटिव रह सकता है।
विज्ञापन