{"_id":"6a5b783bf72d0bc7700be8e3","slug":"presh-rawal-on-omg-2-story-idea-controversy-says-no-problem-with-akshay-kumar-denies-writing-script-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अक्षय कुमार से कोई दिक्कत नहीं', 'OMG 2' कहानी विवाद पर परेश रावल ने कही ये बात; लेखक को लेकर दी सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अक्षय कुमार से कोई दिक्कत नहीं', 'OMG 2' कहानी विवाद पर परेश रावल ने कही ये बात; लेखक को लेकर दी सफाई
Sat, 18 Jul 2026 06:27 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:27 PM IST
सार
Paresh Rawal: 'ओएमजी 2' स्टोरी आइडिया विवाद पर अब परेश रावल ने अपनी बात रखी है। उन्होंने अक्षय कुमार और अमित राय को लेकर पूरे मामले पर सफाई दी है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ओएमजी 2' स्टोरी आइडिया विवाद के बीच परेश रावल ने अक्षय कुमार को लेकर अपनी राय जाहिर है। उनका कहना है कि उन्हें अक्षय कुमार से कोई दिक्कत नहीं है। फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे ने अपने बयान में कहा था कि रावल 'ओएमजी' फ्रेंचाइजी की तर्ज पर फिल्म बनाते समय कुमार को किनारे करना चाहते थे। अब परेश रावल ने इस पर सफाई दी है।
अक्षय से कोई दिक्कत नहीं
अनुभवी अभिनेता परेश रावल ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया 'अक्षय और मैं अगली बार 'भागम भाग 2' कर रहे हैं, जो अश्विन (वर्दे) की फिल्म है। 'भूत बंगला' भी है। मुझे अक्षय कुमार से वास्तव में कोई समस्या नहीं है। मैं उनसे विवाद क्यों करूंगा?'

अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रिप्ट में भगवान की जरूरत नहीं थी
रावल इस बात से सहमत थे कि अक्षय कुमार ने उन्हें 'ओएमजी 2' करने के लिए मनाने की कोशिश की थी। मगर उन्होंने उनसे कहा कि अगर वे यौनिकता के बारे में बात करने वाली फिल्म में देवताओं को शामिल करेंगे तो यह अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा 'मगर वह आगे बढ़ गए, फिल्म सफल हो गई और मैं खुश हूं। बात अभी भी वही है, उस स्क्रिप्ट में भगवान की जरूरत नहीं थी।'

अमित राय
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमित राय को लेकर क्या बोले परेश रावल?
अमित राय के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए परेश रावल ने कहा 'मैंने एक दिन उनसे कहा, 'एक आइडिया है, हम यौनिकता पर कुछ बना सकते हैं, एक छोटा बच्चा है, हस्तमैथुन करता है'। वहां से बात शुरू हुई। मैंने सुझाव दिया कि हमें जाकर सेक्सोलॉजिस्ट प्रकाश कोठारी से मिलना चाहिए, क्योंकि इसके लिए वैज्ञानिक तथ्यों की जरूरत है।'
रावल ने कहा 'जब आप एक-दूसरे के साथ विचार साझा करते हैं, तो मेरा कॉन्सेप्ट मेरा था, मैं सिर्फ वह क्रेडिट मांग रहा था, पैसा नहीं। यह कई वर्षों के बाद सामने आया जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, कि अगर मुझे श्रेय दिया जाता तो मुझे खुशी होती। मैंने कभी नहीं कहा कि अमित ने इसे नहीं लिखा है।'
अमित राय के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए परेश रावल ने कहा 'मैंने एक दिन उनसे कहा, 'एक आइडिया है, हम यौनिकता पर कुछ बना सकते हैं, एक छोटा बच्चा है, हस्तमैथुन करता है'। वहां से बात शुरू हुई। मैंने सुझाव दिया कि हमें जाकर सेक्सोलॉजिस्ट प्रकाश कोठारी से मिलना चाहिए, क्योंकि इसके लिए वैज्ञानिक तथ्यों की जरूरत है।'
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर की झोली में आ गिरी नई फिल्म, इस निर्देशक के साथ काम करेंगी अभिनेत्री
परेश रावल ने आगे कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने कहानी लिखी है, स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में अमित राय का ही नाम है। मगर उनका मानना है कि जब किसी अवधारणा पर चर्चा होती है, तो इसका श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए।रावल ने कहा 'जब आप एक-दूसरे के साथ विचार साझा करते हैं, तो मेरा कॉन्सेप्ट मेरा था, मैं सिर्फ वह क्रेडिट मांग रहा था, पैसा नहीं। यह कई वर्षों के बाद सामने आया जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, कि अगर मुझे श्रेय दिया जाता तो मुझे खुशी होती। मैंने कभी नहीं कहा कि अमित ने इसे नहीं लिखा है।'