फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prithviraj Sukumaran first look release from Prashanth Neel and prabhas film Salaar on actor 41 birthday

Prithviraj Sukumaran: सुकुमारन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'सालार' से रिलीज हुआ धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर

Mon, 16 Oct 2023 05:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Oct 2023 05:38 PM IST
सार

पृथ्वीराज सुकुमारन के जन्मदिन के मौके पर 'सालार' के निर्माताओं ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran first look release from Prashanth Neel and prabhas film Salaar on actor 41 birthday
सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के इस मौके पर फैंस को उनकी तरफ से खास तोहफा दिया गया है। दरअसल, आज 'सालार' के निर्माताओं ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया। 'सालार' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में पृथ्वीराज सुपरस्टार प्रभास के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्रशंसकों ने पृथ्वीराज का पोस्टर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

अभिनेता का धांसू लुक
प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने अभिनेता का पोस्टर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर साझा किया। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, "वर्धराज मन्नार' द किंग पृथ्वीराज सुकुमारन को उनके शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं।" पोस्टर में पृथ्वीराज को एक अलग रूप में दिखाया गया है, जो काले कपड़े पहने हुए हैं और उनके गले में एक शॉल लिपटा हुआ है। माथे पर काला टीका और नाक में नथ पहने वह बादल और धूल से भरे आसमान के सामने खड़े थे, उनके साथ पृष्ठभूमि में कई लोग थे।



Hema Malini Sunny Deol: जब फिल्म के सेट पर पहली बार हुआ हेमा और सनी का आमना सामना, इस हीरोइन ने कराई बोलचाल

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से उबरे सुकुमारन
फैंस को फिल्म से अभिनेता का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। वह पूरी तरह से प्रभास को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने साझा किया था कि वह अपने घुटने की चोट से पूरी तरह ठीक हो गए हैं और 100 प्रतिश ऊर्जा के साथ काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा था कि तीन महीने पहले उनकी आगामी मलयालम फिल्म 'विलायत बुद्ध' के एक एक्शन सीक्वेंस शूट के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी।
Bollywood: खतरनाक स्टंट करने से नहीं डरती ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, इन फिल्मों में दिखेगा जबर्दस्त एक्शन

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में  प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद और ईश्वरी राव जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं। प्रभास ने इस फिल्म में पहली बार फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील के साथ काम किया है।
Akshay Kumar: पीएम मोदी के नवरात्रि गरबा सॉन्ग ने बढ़ाई अक्षय कुमार की चिंता, बोले-सर अब हम कहां जाएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed