फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra published a video on Instagram, urges world leaders to extend help amid Ukraine crisis

Russia-Ukraine War: प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड लीडर्स से मांगी मदद, कहा- आह्वान का जवाब दें

Sat, 09 Apr 2022 04:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 04:16 PM IST
सार

दो मिलियन बच्चों को सुरक्षा के नाम पर  सब कुछ छोड़कर पड़ोसी देशों में जाने के लिए मजबूर किया गया है। 25 लाख बच्चे यूक्रेन के अंदर आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। - प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
Priyanka Chopra  published a video on Instagram, urges world leaders to extend help amid Ukraine crisis
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा कर वर्ल्ड लीडर्स से यूक्रेन समेत ईस्टर्न यूरोप में शरणार्थियों और बच्चों की सहायता करने का आग्रह किया है। अभिनेत्री का कहना है कि रूस-यूक्रेन क्राइसिस की वजह से बच्चों को बड़े पैमाने पर अपना घर छोड़कर दूसरी जगह की तलाश करते देखा गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी तादात में बच्चों का विस्थापन हुआ है। 

विज्ञापन

वर्ल्ड लीडर्स से मांगा जवाब
प्रियंका ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि वर्ल्ड लीडर्स, हम चाहते हैं कि आप मानवीय और शरणार्थी संकट के समर्थन में काम करने वाले एक्टिविस्ट और एडवोकेट्स के आह्वान का जवाब दें। हम चाहते हैं कि आप यूक्रेन और दुनिया भर से विस्थापित हो रहे लोगों की मदद के लिए तत्काल कोई कार्रवाई करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे हो रहे ट्रॉमा का शिकार
प्रियंका आगे कहती हैं, "कुल दो मिलियन बच्चों को सुरक्षा के नाम पर  सब कुछ छोड़कर पड़ोसी देशों में जाने के लिए मजबूर किया गया है। 25 लाख बच्चे यूक्रेन के अंदर आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। विश्व युद्ध 2 के बाद से, ये संख्या चौंका देने वाली हैं। इतने सारे युवा इसकी वजह से ट्रॉमा में हैं। उन्हें हमेशा के लिए उनकी यादों में उकेरा जा रहा है। इस वक्त बच्चे जो दृश्य देख रहे हैं, अनुभव कर रहे हैं, वह उसे कभी नहीं भुल पाएंगे।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर करें वीडियो
वीडियो के अंत में प्रियंका कहती हैं, "यूके, जर्मनी, जापान, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया के लीडर्स, जब आप इस बात पर विचार करते हैं कि आप मानवीय सहायता के लिए कितना धन देंगे, तब क्या आप शरणार्थियों के सपोर्ट में खड़े होंगे? तब क्या आप अरबों रुपयों का योगदान देंगे, जिनकी उन्हें असल में आवश्यकता है? मैं इस वीडियो को देखने वाले सभी लोगों से अपील करती हूं कि इस बढ़ावा दें। अपना या मेरा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करें, ताकि हमारे वर्ल्ड लीडर्स को इस बात का अहसास हो कि हमें और दुनिया को रिफ्यूजियों को सपोर्ट करने की जरूरत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed