फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra pornography case: Crime Branch Raid Raj Kundra and Shilpa Shetty House

Raj Kundra Latest News: पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के घर पर छापामारी, शिल्पा शेट्टी का बयान किया गया दर्ज

Fri, 23 Jul 2021 10:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 23 Jul 2021 10:50 PM IST
सार

राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी का मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किया है।

विज्ञापन
Raj Kundra pornography case: Crime Branch Raid Raj Kundra and Shilpa Shetty House
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Raj Kundra Latest News: राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी का मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किया है। खबरों की मानें पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही।

विज्ञापन


इससे पहले राज के ऑफिस पर रेड मारी गई थी। बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कुंद्रा के साथ रायन थारप की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस को संदेह है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक- इसी साल की शुरुआत में मुंबई के पास एक बंगले में पोर्न शूटिंग की सूचना से इस केस की जांच शुरू हुई। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट के तार राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं।


जांच में सहयोग नहीं कर रहे राज
क्राइम ब्रांच का आरोप है कि राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह पुलिस के सवालों का सही-सही जवाब नहीं दे रहे हैं। राज कुंद्रा ने कोर्ट में पेश होने के बाद सफाई दी कि वह कई दिनों पहले हॉटशॉट एप को प्रदीप बख्शी को बेच चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें, प्रदीप राज के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed