फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana advance booking 88259 tickets sold in India Delhi And Maharashtra is on the top

रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये, फिर भी 'जेलर 2' और 'धुरंधर 2' से है इतना पीछे

Thu, 22 Oct 2026 11:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 Oct 2026 11:45 AM IST
सार

  • रिलीज से पहले फिल्म 'रामायण' एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई कर रही है।
  • एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे महाराष्ट्र है।
  • इस खबर में जानिए अब तक कितने शो के लिए टिकटें बुक हुई हैं।

विज्ञापन
Ramayana advance booking 88259 tickets sold in India Delhi And Maharashtra is on the top
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म ने भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 7.10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। कई शहरों में लगभग 3,707 शो के लिए कुल 1.26 लाख टिकट बिके हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

कौन सा शहर है सबसे आगे?
सैल्कनिक के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर शहरों की बुकिंग में सबसे आगे रहा। यहां 1.78 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यहां 768 शो हुए, जिनमें 15% सीटें भरी थीं। इसके बाद मुंबई का नंबर रहा, जहां 613 शो में 1.33 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana advance booking 88259 tickets sold in India Delhi And Maharashtra is on the top
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद में कितनी हुई कमाई?
हैदराबाद में 61 प्रतिशत सीटों की ऑक्यूपेंसी के साथ 38.46 लाख रुपये की कमाई हुई। पुणे में फिल्म ने 37.96 लाख रुपये की कमाई की है। इसी तरह से अहमदाबाद में 33.13 लाख रुपये की कमाई हुई है। इसके बाद बंगलूरू और कोलकाता का नंबर आता है।

टाइगर श्रॉफ केस: गूगल से निकाला पता और हजार रुपए में किया ऑटो, हमले से पहले कैसे की सितारों के घर की रेकी?

विज्ञापन

कौन सा राज्य सबसे आगे?
अगर राज्यों की बात करें तो एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.93 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जिसने 1.78 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात है। इसकी कमाई 49.67 लाख रुपये हुई है। 

Ramayana advance booking 88259 tickets sold in India Delhi And Maharashtra is on the top
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' एडवांस बुकिंग
'रामायण' की मौजूदा एडवांस सेल, 'जेलर 2' और 'धुरंधर 2' की ओपनिंग-डे की फाइनल सेल के आंकड़ों से कम है। रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओपनिंग-डे की एडवांस बुकिंग 41.48 करोड़ रुपये (ग्रॉस) पर बंद हुई थी। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 37.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं 'जेलर 2' के ओपनिंग डे पर 17,615 शोज में 19.60 लाख टिकट बिके। इसकी तुलना में, 'रामायण' के लिए अभी उपलब्ध डेटा के अनुसार, 3,707 शोज में 1.26 लाख टिकट बिके हैं।

'धुरंधर 2' की कितनी हुई थी एडवांस बुकिंग?
'धुरंधर 2' की ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग 62.43 करोड़ रुपये रही (जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं), जबकि 'टॉक्सिक' ने 73.43 करोड़ रुपये की कमाई की। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद, ये आंकड़ा 58.27 करोड़ रुपये रहे।

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं। दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला भाग गुरुवार, 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

 

कब शुरू हुई एडवांस बुकिंग?
  • फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
  • इससे दो हफ्ते से अधिक समय पहले, मंगलवार को एडवांस बुकिंग शुरू हो गई।
  • खबरों के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस और प्रदर्शकों के बीच वितरण हिस्सेदारी को लेकर विवाद की वजह से शुरुआत में बुकिंग धीमी रही, मगर बाद में निर्माताओं ने देश भर में बुकिंग शुरू होने की घोषणा कर दी।
  • 'रामायण' का दूसरा पार्ट साल 2017 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed