फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Koffee with Karan 9: Rashmika Mandanna Reaction On criticism over her accent says I am from South of India

कॉफी विद करण 9: हिंदी बोलने के लहजे की आलोचना पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? ट्रोल करने वालों को दिया यह जवाब

Thu, 22 Oct 2026 12:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Oct 2026 12:44 PM IST
सार

  • रश्मिका मंदाना को अक्सर अपने हिंदी भाषा में बोलने के लहजे पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
  • हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में उन्होंने इस बारे में प्रतिक्रिया दी।
  • अभिनेत्री ने कहा कि उनसे यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि उनके बोलने में साउथ का प्रभाव न दिखे। 

विज्ञापन
Koffee with Karan 9: Rashmika Mandanna Reaction On criticism over her accent says I am from South of India
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विस्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में अपने पति और चर्चित एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर होने वाली अपनी आलोचनाओं पर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वे ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग को अपनी भाषा या फिल्म इंडस्ट्री चुनने में रुकावट नहीं बनने देंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Koffee with Karan 9: Rashmika Mandanna Reaction On criticism over her accent says I am from South of India
रश्मिका मंदाना - फोटो : X

रश्मिका मंदाना ने क्या कहा?
रश्मिका मंदाना ने अपने हिंदी एक्सेंट की आलोचनाओं पर जवाब देते हुए कहा है कि उनसे यह उम्मीद करना गलत है कि वे साउथ इंडियन न लगें। वे इस इलाके से आती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी डायलॉग डिलीवरी पर टिप्पणियों को अपनी भाषा या फिल्म इंडस्ट्री चुनने में रुकावट नहीं बनने देंगी।

  • 'कॉफी विद करण सीजन 9' के हालिया एपिसोड में रश्मिका ने अपने किरदारों के लिए डबिंग और अलग-अलग तरह के कैरेक्टर चुनने पर भी बात की। 
  • रश्मिका की हिंदी डायलॉग डिलीवरी ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है। कुछ दर्शकों ने उनके एक्सेंट पर सवाल उठाए हैं। 
  • साल 2025 में हॉरर कॉमेडी 'थामा' और 'कॉकटेल 2' के रिलीज होने के बाद यह चर्चा फिर से तेज हो गई थी। 'एनिमल', 'छावा' और 'सिकंदर' में उनकी एक्टिंग पर भी ऐसे ही रिएक्शन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं
रश्मिका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि साउथ इंडियन एक्सेंट को प्रॉब्लम क्यों माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे इससे कोई खास दिक्कत नहीं थी, क्योंकि उन्होंने कहा कि मेरा साउथ इंडियन एक्सेंट है, लेकिन मैं साउथ इंडिया से हूं। इसलिए मेरा एक्सेंट तो होगा ही। इसके अलावा कुछ और सोचना गलत है'। अभिनेत्री ने कहा कि अगर कोई डायरेक्टर यह मानता है कि किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज किसी किरदार पर ज्यादा सूट करेगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, उनके डायरेक्टर्स ने अब तक यही पसंद किया है कि वह खुद के लिए डब करें।

विज्ञापन

Koffee with Karan 9: Rashmika Mandanna Reaction On criticism over her accent says I am from South of India
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

बोलीं- एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना
रश्मिका ने कहा कि उनके पूरे करियर में उनकी परफॉर्मेंस, एक्टिंग, भाषा और एक्सेंट को लेकर आलोचनाएं होती रही हैं। वे नहीं चाहतीं कि ऐसे रिएक्शन उनकी चॉइस को लिमिट करें। उन्होंने कहा, 'जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया है, तब से मेरी किसी न किसी चीज के लिए आलोचना होती रही है, चाहे वह मेरी परफॉर्मेंस हो, भाषा हो, एक्टिंग हो, एक्सेंट हो या कुछ भी हो। मैं कभी खुद पर कोई रुकावट नहीं डालना चाहती थी। मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थी। मैं सभी का हिस्सा बनना चाहती हूं। सिर्फ एक भाषा नहीं बोलना चाहती, सभी भाषाएं बोलना चाहती थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed