फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Ramayana Runtime Revealed Film Gets U Certificate Runs For 3 Hours And 15 Minutes

रामायण: कितनी लंबी है रणबीर कपूर की अगली फिल्म? सीबीएफसी से मिला यू सर्टिफिकेट; पोस्ट क्रेडिट सीन रहेगा खास

Fri, 30 Oct 2026 06:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 06:26 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 
  • फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। 
  • जानिए कितने मिनट की होगी 'रामायण' और इसमें क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana Runtime Revealed Film Gets U Certificate Runs For 3 Hours And 15 Minutes
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म के एक्टर्स भी इसके बड़े स्तर पर प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब 'रामायण' की रिलीज से पहले इसकी लंबाई को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है नया अपडेट। 
विज्ञापन


कितनी लंबी होगी फिल्म? 
30 अक्तूबर 2026 को फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 'रामायण' को के हिंदी वर्जन को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U सर्टिफिकेट मिल गया है। खास बात यह है कि फिल्म की कुल लंबाई 3 घंटे 15 मिनट होगी। यानी दर्शकों को बड़े पर्दे पर 'रामायण' देखने के लिए करीब साढ़े तीन घंटे का समय निकालना होगा।  
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 की लंबाई भी 3 घंटे 49 मिनट की थी। अब इसके बाद 'रामायण' बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल होती है। बड़ी बात ये है कि इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद इसका अगला पार्ट भी आएगा। यानी फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ranbir Kapoor Ramayana Runtime Revealed Film Gets U Certificate Runs For 3 Hours And 15 Minutes
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
पोस्ट क्रेडिट सीन में क्या होगा खास? 
फिल्म की लंबाई और सेंसर सर्टिफिकेट के साथ इसके पोस्ट क्रेडिट सीन को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में फिल्म के अगले पार्ट की झलक देखने को मिल सकती है।

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि पोस्ट क्रेडिट सीन में मच अवेटेड हनुमान का भी लुक रिवील हो सकता है। ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें क्या देखने को मिलता है।

Ranbir Kapoor Ramayana Runtime Revealed Film Gets U Certificate Runs For 3 Hours And 15 Minutes
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय हैं। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।
  • वहीं फिल्म का अगला पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- क्या पलक-इब्राहिम का हुआ ब्रेकअप?: दावा- साथ करने वाले थे शूट, फिर किया रद्द; जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed