फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan Recreate Viral Dance Hook Step Alongside With Vishal Jethwa and Mihir Ahuja

Ravi Kishan: रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे; देखें वीडियो

Fri, 21 Aug 2026 02:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Aug 2026 02:45 PM IST
सार

Ravi Kishan Viral Video: इन दिनों रवि किशन का एक डांस स्टेप खूब वायरल है। वह जहां भी जाते हैं, उस डांस स्टेप को जरूर करते हैं। एक बार फिर वह वायरल डांस स्टेप को करते दिखे, इस दौरान उनका साथ बॉलीवुड के दो युवा कलाकारों ने दिया।

विज्ञापन
Ravi Kishan Recreate Viral Dance Hook Step Alongside With Vishal Jethwa and Mihir Ahuja
रवि किशन फिर वायरल डांस स्टेप पर थिरके - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla

विस्तार

हाल ही में यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अभिनेता और सांसद रवि किशन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ युवा अभिनेता विशाल जेठवा और मिहिर आहूजा भी दिखे। तीनों कलाकारों ने इस मंच पर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही फैंस की डिमांड पर रवि किशन ने साथी कलाकारों के साथ अपना वायरल डांस स्टेप भी किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


दर्शकों ने दी कैसी प्रतिक्रिया 
इस इवेंट के दौरान रवि किशन के साथ स्टेज पर अभिनेता मिहिर आहूजा और विशाल जेठवा ने भी वायरल डांस स्टेप किया। तीनों कलाकारों को यह डांस स्टेप करते देख दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाईं। कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन

Ravi Kishan Recreate Viral Dance Hook Step Alongside With Vishal Jethwa and Mihir Ahuja
सीरीज 'क्लीन अप कंपनी' के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@ravikishann

इस सीरीज को लेकर चर्चा में रवि और विशाल
आज रवि किशन, विशाल जेठवा की सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ भी रिलीज हुई है। यह 8 एपिसोड की सीरीज प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड एप पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं। 
इसमें अमेय वाघ, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 

Ravi Kishan Recreate Viral Dance Hook Step Alongside With Vishal Jethwa and Mihir Ahuja
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वर्क फ्रंट पर और क्या कर रहे हैं रवि किशन?
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed