फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan

25 years of RHTDM: दर्शकों के दिल में पूरे हुए 25 साल; दीया-माधवन ही नहीं, जैकी भगनानी भी थे फिल्म का हिस्सा

Mon, 19 Oct 2026 05:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

Rhtdm 25 Years Of Release: 'रहना है तेरे दिल में' एक ऐसी फिल्म थी जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। मगर हर फिल्म की इस फिल्म के भी कई किस्से हैं। जो सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास हैं। रिलीज के 25 साल बाद भी फिल्म के गाने सुनने वालों की धड़कनें बढ़ा देता है। 

विज्ञापन
rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की रिलीज को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान के शानदार अभिनय और रोमांटिक कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब मनोरंजन किया। मगर शुरू में बॉक्स ऑफिस पर औसत के भी कम रही फिल्म ने री रिलीज में कई नई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्म की रिमेक थी 'रहना है तेरे दिल में' 
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' तमिल फिल्म ‘मिन्नाले’ की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में भी आर माधवन ने राजेश नाम का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में रीमा सेन रीनू के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था। उस समय फिल्म ने 12 करोड़ से 15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
दीया मिर्जा, ऋचा पल्लोड - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा नहीं थीं पहली पसंद 
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' दीया मिर्जा के किरदार रीना मल्होत्रा के किरदार को आज भी दर्शक भूले नहीं हैं। मगर फिल्म के लिए निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन की पहली पसंद दीया नहीं थीं। वह उनसे पहले  ऋचा पल्लोड को साइम करना चाहते थे। मगर एक्ट्रेस ने अन्य परियोजनाओं के कारण यह अवसर ठुकरा दिया। उनके इनकार करने के बाद, निर्माताओं ने अपना ध्यान इस ओर केंद्रित किया और दीया मिर्जा को चुना, जिनमें वे सभी गुण थे जो वे अपनी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री में ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
रहना है तेरे दिल में - फोटो : यूट्यूब

माधवन ने खाया पहली बार चिकन 
आर माधवन एक तमिल ब्राम्हण परिवार से आते हैं। वह शुद्ध शाकाहारी हैं, मगर फिल्म के एक सीन में उन्हें चिकन खाना पड़ गया। ऐसा उन्होंने जानबूझ कर नहीं किया था। शूटिंग के दौरान माधवन को पनीर खाना था मगर उसकी जगह गलती से चिकन आ गया। माधवन पनीर को चिकन समझ कर खा गाए।

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक के लिए थोड़ी दीवानगी थोड़ी स्ट्रेटजी
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की खासियत कहानी के अलावा उसका म्यूजिक भी है। फिल्म रिलीज हुए कई साल बीत गए, सुनने वालों ने कैसट से सीडी और अब मोबाइल के ऑडियो तक पहुंच गए मगर फिल्म के गानें आज भी वहीं मिठास रखते हैं। इसके लिए फिल्म रिलीज के साथ मेकर्स ने एक रणनीति भी अपनाई थी। उन्होंने मुख्य ऑडियो के साथ एक और कैसेट जारी की, जिसमें 4 अलग-अलग टाइटल ट्रैक (गानों के वर्जन) थे। दर्शकों को टीवी पर अपना पसंदीदा ट्रैक चुनने और सही अनुमान लगाने पर बड़े इनाम जीतने का मौका दिया गया था, जिससे यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई।

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

संगीतकार को लेकर हुआ कन्फ्यूजन
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के दो सबसे पॉपुलर गाने ‘जरा जरा बहकता’ और ‘सच कह रहा है दीवाना’ का संगीत हैरिस जयराज ने दिया था। मगर जब यह गाने मशहूर हुए तब लोगों को लगा कि यह ए आर रहमान के कंपोज किये गाने हैं। इस तरह लोग हैरिस जयराज और एआर रहमान के बीच कन्फ्यूज हो गए।

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा ने किया खुलासा 
'जरा जरा बहकता है' गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में शुमार है। हालांकि, इस गाने को लेकर दीया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में दिलचस्प खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि पहली बार इसके बोल सुनकर वह थोड़ी झिझक गई थीं। उस दौर में हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए इस तरह की अंतरंग भावनाओं को पर्दे पर व्यक्त करना आम बात नहीं थी। लेकिन निर्देशक के नजरिये और गीत की खूबसूरत प्रस्तुति ने इसे अश्लीलता से दूर रखते हुए एक यादगार रोमांटिक गीत बना दिया, जिसकी मिठास आज भी बरकरार है।

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
जैकी भगनानी फिल्म के सेट में - फोटो : इंस्टाग्राम- @jackkybhagnani

जैकी भगनानी का कैमियो 
मशहूर निर्माता वासु भगनानी के बेटे जैकी ने ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म में कैमियो रोल किया था। उन्होंने वह फिल्म के एक दृश्य में एक डिलीवरी बॉय के रूप में नजर आए थे, जो माधवन को बुके (गुलदस्ता) देने आता है।

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया

2001 में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ 19 अक्तूबर 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसमें भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.23 करोड़ रुपये और ओवरसीज 1.98 करोड़ रुपये की कमाई की। उस वक्त फिल्म हिट साबित नहीं हुई। 

rehna hai tere mein film completed 25 years of release featuring dia mirza and r madhvan with saif ali khan
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' - फोटो : सोशल मीडिया

2024 में री रिलीज हुई फिल्म 
'रहना है तेरे दिल में' ने अपनी ओरिजिनल रिलीज के समय से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने अपने री-रिलीज के 10 दिनों में पहले ही 3.2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के महज 10 दिनों में 3.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। जो कि वास्तविक रिलीज के दिनों से ़ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed