फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor And Yash Starrer Crosses 7 Crore In Overseas Pre-Sales

रामायण: फिल्म का विदेशों में जलवा, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; प्रीमियर शो के लिए बिके हजारों टिकट

Mon, 19 Oct 2026 04:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 19 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

Ramayana Advance Booking Collection: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की रिलीज में दो हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग से शानदार कमाई हो चुकी है। जानिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor And Yash Starrer Crosses 7 Crore In Overseas Pre-Sales
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana

विस्तार

फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विदेशों में भी फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली है। 
विज्ञापन


इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन
अभी फिल्म ने विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग के जरिए 7.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन


दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की विदेशी एडवांस बुकिंग में सबसे आगे अमेरिका और कनाडा हैं। इसके बाद ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। फिल्म की कुल विदेशी एडवांस बुकिंग में उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor And Yash Starrer Crosses 7 Crore In Overseas Pre-Sales
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
  • रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में करीब 5.31 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
  • यह फिल्म की कुल विदेशी एडवांस बुकिंग का लगभग 72 प्रतिशत है।
  • वहीं, ब्रिटेन में फिल्म ने करीब 1.34 करोड़ रुपये और ऑस्ट्रेलिया में लगभग 69 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है।
  • इन आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor And Yash Starrer Crosses 7 Crore In Overseas Pre-Sales
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अमेरिका में प्रीमियर के लिए बिके हजारों टिकट
'रामायण' का अमेरिका में प्रीमियर 4 नवंबर, बुधवार को होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां प्रीमियर शो के लिए करीब 10,800 टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों की बिक्री से लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। कनाडा को भी शामिल कर लिया जाए, तो उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर की एडवांस बुकिंग 2.37 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

अमेरिका में प्रीमियर के टिकट की औसत कीमत करीब 1,850 रुपये बताई जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दर्शक आईमैक्स और 3डी जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी फिल्म देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं होता कि कुल बिक्री में इन फॉर्मेट की कितनी हिस्सेदारी है।

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor And Yash Starrer Crosses 7 Crore In Overseas Pre-Sales
'रामायण' मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
ओपनिंग डे के लिए भी हुई अच्छी बुकिंग
  • फिल्म की रिलीज के पहले दिन यानी 5 नवंबर, गुरुवार के लिए भी विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत तीन बाजारों में पहले दिन के लिए करीब 1.53 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
  • इसमें अमेरिका का योगदान लगभग 67 लाख रुपये है, जबकि ब्रिटेन में करीब 60 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है।
  • दोनों बाजारों में पहले दिन के लिए टिकटों की बिक्री के आंकड़े काफी करीब हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed