सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chaddha defamation case against Payal Ghosh at Bombay High Court withdrawn after both parties signed consent terms

ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस लिया वापस, पायल घोष ने मांगी बिना शर्त माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 14 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Richa Chaddha defamation case against Payal Ghosh at Bombay High Court withdrawn after both parties signed consent terms
Payal Ghosh-Richa Chadha - फोटो : social media
विज्ञापन

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और पायल घोष एक केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल पर ऋचा चड्ढा के मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में दोनों के बीच आपसी सहमति से केस खत्म हो गया है। 

Trending Videos


दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऋचा और पायल को आपसी सहमति करने के लिए दो दिन का समय दिया था, जिस पर बुधवार को दोनों पक्ष ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने इजाजत दे दी। पायल घोष की ओर से बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आपसी बातचीत से अपने विवाद को सुलझा लिया है और सहमति की शर्तें मानी हैं। जिसके तहत पायल घोष ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ दिए गए अपने बयान को वापस ले लिया और माफी मांग ली। पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने उच्च न्यायालय को बताया कि पक्षकार सहमत हो गए हैं कि वे इस मामले के संबंध में एक दूसरे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे और मौद्रिक मुआवजे की कोई मांग नहीं करेंगे। वहीं ऋचा चड्ढा के वकील वीरेंद्र और सवीना बेदी ने भी इस बात पर सहमति जताई कि मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

 

 


बता दें कि ऋचा ने पायल के कथित रूप से झूठे, बेबुनियाद, अशोभनीय और अपमानजनक बयान को लेकर उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी। गौरतलब है कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए ऋचा सहित बॉलीवुड की कुछ और अभिनेत्रियों का नाम भी लिया था। जिसके बाद ऋचा ने पायल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। पिछले कुछ दिनों से ये केस चर्चा में था, जहां बुधवार को दोनों की आपसी सहमति के बाद केस खत्म कर दिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed