सोशल मीडिया: जैसलमेर में शूटिंग के लिए निकले सैफ अली खान और तैमूर, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान इस वक्त जैसलमेर में है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर, बटे तैमूर और जेह अली खान के साथ इन दोनों छुट्टियां मना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान इस वक्त जैसलमेर में है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर, बटे तैमूर और जेह अली खान के साथ इन दोनों छुट्टियां मना रहे हैं। पिछले हफ्ते ही उन्हें एयरपोर्ट पर उस वक्त स्पॉट किया गया था, जब वह छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे। अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें तैमूर पिता सैफ अली खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
दोनों ही पिता-पुत्र जैसलमेर में शूटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इन तस्वीरों को एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट किया गया है। पहली तस्वीर में सैफ अली खान बेटे तैमूर अली खान को बंदूक पकड़ने में मदद कर रहे हैं। जबकि चार साल के तैमूर ने अपने कानों पर हेडफोन लगा रखा है और वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में सैफ अली खान बंदूक पकड़े हुए है और निशाना लगा रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में सैफ और तैमूर खड़े हैं और एक अन्य व्यक्ति हाथ में बंदूक लेकर उनके साथ तस्वीर खिंचवा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले करीना और सैफ परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गये थे। वहां से करीना ने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर की थी। अक्सर करीना कपूर अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने तैमूर की पूल किनारे की एक तस्वीर शेयर की थी।