फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saira banu meets pm narendra modi says she devastated after husband dilip kumar death but he gave her hope

Saira Banu: दिलीप कुमार के निधन पर बुरी तरह टूट गई थीं सायरा बानो, पीएम मोदी की बातें सुन जगी थी जीने की आस

Sun, 12 Nov 2023 12:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 12 Nov 2023 12:27 AM IST
सार

अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फोटोज शेयर कर उस पल को याद किया जब उन्होंने अपने पति दिलीप कुमार को हमेशा के लिए खो दिया था। चलिए जानते हैं कि सायरा बानो ने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
saira banu meets pm narendra modi says she devastated after husband dilip kumar death but he gave her hope
सायरा बानो और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपनी यादों का पिटारा खोला है। अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फोटोज शेयर कर उस पल को याद किया जब उन्होंने अपने पति दिलीप कुमार को हमेशा के लिए खो दिया था। चलिए जानते हैं कि सायरा बानो ने क्या कहा है।
विज्ञापन


 दिलीप कुमार के निधन पर टूट गई थीं सायरा बानो
सायरा बानो ने उस पल को याद किया है, जब उन्होंने अपने शौहर दिलीप कुमार को हमेशा के लिए खो दिया था। अभिनेत्री की जिंदगी में उनके पति ही सब कुछ थे। उनको खोने के बाद सायरा बानो पूरी तरह से बिखर गई थीं। अब हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि पति की मौत के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जीने की आस दी थी। उस समय अभिनेत्री पूरी तरह बिखर गई थीं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम की बातें सुन जगी थी जीने की आस
सायरा ने हाल ही में, पीएम मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए सायरा ने एक लंबा-चौड़ा भावुक नोट लिखा है। सायरा ने लिखा, "7 जुलाई 2021 की सुबह, 7 बजे, एक दिन, साल और समय, जब दिलीप साहब मुझे और इस दुनिया को छोड़कर चले गए, जिससे वह बहुत प्यार करते थे, कभी वापस नहीं लौटने के लिए मैं उनकी अनुपस्थिति के दर्द से जूझ रही थी। पंद्रह मिनट तक बेहोश रहने के बाद किसी ने मुझे फोन किया, सुबह के साढ़े सात बजे थे और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज मेरे कानों तक पहुंची, उन्होंने सांत्वना भरे शब्द कहे, "आप अपने आप को संभालिए और एक बात जान लीजिये कि हम आपके परिवार हैं।"
 

Vidya Balan: बॉलीवुड से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री को अनुशासित मानती हैं विद्या, बोलीं- मेरी जड़ें जुड़ी हुई हैं



नोट साझा कर कहा धन्यवाद
सायरा बानो ने आगे लिखा, उस पल में प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों ने मुझमें फिर से जान फूंक दी। तब से मैं उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने इस दुख के समय में मुझे हिम्मत दी। अफसोस स्वास्थ्य की वजह से मैं उनसे मिल नहीं पाई। यहां तक कि उनकी एक मुंबई यात्रा के दौरान भी मैं दोबारा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनसे नहीं मिल सकी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed