{"_id":"659421083535b201f206b700","slug":"saira-banu-share-a-glimpse-of-new-year-celebration-actress-said-aamir-khan-his-family-member-in-note-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saira Banu: सायरा बानो ने आमिर खान के साथ मनाया नए साल का जश्न, भावुक नोट लिख कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saira Banu: सायरा बानो ने आमिर खान के साथ मनाया नए साल का जश्न, भावुक नोट लिख कही यह बात
Tue, 02 Jan 2024 08:14 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
सायरा बानो, आमिर खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे जहां सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री सायरा बानो ने भी वर्ष 2024 का स्वागत करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने एक नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और आमिर खान के रिश्ते के बारे में बात की। इसके अलावा अभिनेत्री ने आमिर और उनके परिवार से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों का भी खुलासा किया है।
नोट में आमिर को लेकर कही यह बात
सायरा बानो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से आमिर खान के परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'एक साथ नए साल की शुरुआत की।' इसके अलावा अभिनेत्री ने नोट में आमिर और उनके दिवंगत पति दिलीप कुमार के बीच रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'कैलेंडर के साथ ही जिंदगी बदलती रहती है, जैसे-जैसे साल बदलते हैं और समय आगे बढ़ता है, एक नए सफर की शुरुआत होती है। इस निरंतर परिवर्तन के बीच, एक निरंतरता बनी हुई है। इसी तरह दिलीप साहब और मेरे लिए आमिर की अपरिवर्तनीय उपस्थिति रही है।'
यह भी पढ़ें: Rinku Dhawan: शो से निकाले जाने पर छलका रिंकू धवन का दर्द, बोलीं- मुझे चीटिंग से नॉमिनेट किया गया
विज्ञापन
परिवार के सदस्य की तरह दिया सम्मान
उन्होंने आगे कहा, 'आमिर अभी भी दिलीप साहब और भारतीय सिनेमा में उनके जरिए लाई गई हर चीज के लिए गहरी प्रशंसा रखते हैं। साहब ने हमेशा आमिर के अभिनय की सराहना की है। आमिर अपने किरदारों को पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। मैं उनकी इस कला से बहुत प्रभावित हुई हूंं। आमिर ने साहब और मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह ही सम्मान और प्यार दिया है। वह कठिन समय में भी परिवार के सदस्य की तरह मेरे साथ रहे हैं।'
आमिर ने कठिन समय में की मदद
सायरा बानो ने उस कठिन समय को याद करते हुए कहा, 'आमिर कुछ कठिन समय में मेरे साथ रहे हैं। मुझे याद है जब मैं दिलीप साहब की आत्मकथा, "द सब्सटेंस एंड द शैडो" तैयार कर रही थी, तो आमिर ने हर संभव तरीके से मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ये ऐसे क्षण हैं, जो मुझे वास्तव में उनके जैसे व्यक्ति की सराहना करने पर मजबूर करते हैं, जो फिल्म उद्योग की चकाचौंध और ग्लैमर से परे है।' नोट के अंत में उन्होंने लिखा, 'कल मुझे आमिर, किरण और जीनत आपा, जो कि आमिर की मां हैं, अपने घर में स्वागत करते हुए खुशी हुई। जीनत आपा एक बेहद शालीन महिला हैं। नए साल की शुरुआत उनके साथ बातचीत और दिलीप साहब की यादों के साथ करना अद्भुत था।'
यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit: नए साल पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं माधुरी, 'पंचक' की सफलता के लिए टेका माथा

View this post on Instagram