फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker defends her Padmaavat letter to Bhansali asks question about survivors

'भगवान न करे कि मैं दुष्कर्म पीड़िता होती', स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' की कहानी को लेकर फिर पूछे सवाल

Tue, 01 Sep 2026 01:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 01 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने के बाद लिखे अपने खत का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि उनके उस खत का क्या मतलब था।
 

विज्ञापन
Swara Bhasker defends her Padmaavat letter to Bhansali asks question about survivors
स्वरा भास्कर, पद्मावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 2017 में एक खुला खत लिखा था। यह खत निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के समय लिखा गया था। हाल ही में उन्होंने इस खत का जिक्र किया है। उन्होंने इसमें फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाए गए चर्चित 'जौहर' सीन का जिक्र करते हुए बताया है कि उनका इस पर क्या कहना था।
विज्ञापन


स्वरा भास्कर ने पूछा सवाल
भास्कर ने पहले भी जौहर सीन की आलोचना करते हुए कहा था कि यह समाज में यौन उत्पीड़न से बची महिलाओं के प्रति एक ऐसी सोच को दिखाता है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर सोचती रहीं कि ऐसे समाज में, जहां पहले से ही दुष्कर्म की माहामारी फैली हुई है, दुष्कर्म पीड़िता के लिए ऐसी कहानी का क्या मतलब हो सकता है?
विज्ञापन

Swara Bhasker defends her Padmaavat letter to Bhansali asks question about survivors
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
पत्र लिखने से पहले स्वरा ने खुद को दिया वक्त
स्वरा भास्कर ने फिल्म के एक खास शॉट पर आए अपने गुस्से को याद किया। उन्होंने कहा पत्र लिखने से पहले इस पर सोचने-समझने के लिए पांच दिन लिए।
स्वरा ने कहा, 'मैं उन 800 महिलाओं की कहानी देख रही थी जो जौहर कर रही थीं। मैंने सोचा, 'भगवान न करे कि मैं दुष्कर्म पीड़िता होती। यह चीज मुझे क्या बता रही है? अगर मैं अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या नहीं करती तो मुझे कायर महसूस होता। क्या आप हमारे जैसे समाज में यही चाहते हैं, जहां पहले से ही दुष्कर्म की महामारी फैली हुई है?'

दुष्कर्म पीड़िता को लेकर क्या बोलीं स्वरा?
उन्होंने आगे कहा, 'क्या हम अपनी पीड़िता को यही बताना चाहते हैं कि आप जीने के लायक नहीं हैं? कि अगर आप सच में सम्मानजनक और बहादुर महिलाएं होतीं, तो आपने आत्महत्या कर ली होती? क्या हम यह कह रहे हैं कि दुष्कर्म का मतलब एक महिला की जिंदगी का अंत है? फिल्म में कई बातें ऐसी हैं, जो परेशान करने वाली हैं। फिर एक शॉट ऐसा था जिसने मुझे इतना गुस्सा दिलाया कि मैं दर्शकों के सामने जोर-जोर से 'छी-छी' कह रही थी। इसमें एक गर्भवती महिला के पेट का क्लोज-अप शॉट है। तो, आप यह कह रहे हैं कि जो भ्रूण शायद लड़की है, उसे पैदा होने का हक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि किसी शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया। मुझे लगा कि यह बहुत बुरा था।
विज्ञापन

Swara Bhasker defends her Padmaavat letter to Bhansali asks question about survivors
फिल्म - 'पद्मावत' - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाव्य पर आधारित थी फिल्म?
मलिक मुहम्मद जायसी की 1540 की महाकाव्य कविता 'पद्मावत' पर आधारित इस पीरियड ड्रामा में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी।

'पद्मावत' का कलेक्शन
  • रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। 
  • कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।
  • फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। 
  • विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया। 
  • इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
  • सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

Swara Bhasker defends her Padmaavat letter to Bhansali asks question about survivors
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो, स्वरा ने 6 जनवरी, 2023 को राजनेता फहाद अहमद से शादी की। स्वरा और फहाद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाई। बाद में, 16 फरवरी 2023 को उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की। सितंबर 2023 में इस जोड़े के घर पहली संतान, बेटी राबिया का जन्म हुआ।
स्वरा आखिरी बार 'पति, पत्नी और पंगा' शो में नजर आई थीं और उनकी आखिरी फिल्म 'जहां चार यार' (2022) थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed