फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara arjun share important news that she in not on twitter and wishes fans mahashivratri 2026

सारा अर्जुन ने अपने फैंस को दी 'महाशिवरात्रि' की बधाई, शेयर की अहम सूचना; सतर्क रहने की दी हिदायत

Sun, 15 Feb 2026 12:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Feb 2026 12:51 PM IST
सार

Sara Arjun Post: 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन ने आज अपने सभी फैंस को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर एक खास सूचना भी जारी की है।

विज्ञापन
sara arjun share important news that she in not on twitter and wishes fans mahashivratri 2026
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' में सारा अर्जुन के अभिनय को खूब सराहा गया। वहीं उनके फैंस अब फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के बारे में एक अहम सूचना जारी करते हुए सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है। जानिए क्या?

विज्ञापन

सारा ने फैंस को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने सभी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभमानाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी को गुड मॉर्निंग और सभी को महाशुवरात्रि की शुभकामनाएं।' इस पोस्ट के साथ सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर भी अहम सूचना जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारा ने दी अहम सूचना
सारा अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक खास सूचना दी है। सारा ने बताया है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं। सारा ने लिखा, 'मैं बस कुछ जरूरी बातें शेयर करना चाहती हूं। मैं ट्विटर पर नहीं हूं।' सारा ने आगे यह भी बताया कि ट्विटर प्लेटफॉर्म पर उनका कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। इसके साथ ही सारा ने न्यूज चैनल्स को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। सारा ने लिखा, '(न्यूज चैनल) अगर आपको मेरे नाम से किसी हैंडल से कोई ट्वीट या बयान दिखे, तो प्लीज जान लें कि वह मैं नहीं हूं और वह किसी भी तरह से मुझसे जुड़ा नहीं है।' आगे सारा ने लिखा की उन्हें समझने के लिए धन्यवाद।



यह भी पढ़ें: बेटी समीशा के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'वो जादू हो जो हमारी जिंदगी रोशन...'
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2: The Revenge) आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसी दिन कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: 'महाशिवरात्रि' पर महेश बाबू ने जारी किया 'नागाबंधम' का टीजर, महादेव के अवतार में दिखें विराट, जानें रिलीज डेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed