शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज, खौफ से शुरू हुई एक अनोखी प्रेम कहानी; जानिए थिएटर में कब आएगी?
Shanaya Kapoor Movie Tu Yaa Main Teaser: फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया है। शनाया कपूर की इस फिल्म के टीजर में क्या खास दिखा, जानिए?
विस्तार
फिल्म ‘तू या मैं’ एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। टीजर में यह फिल्म एक आम लव स्टोरी नहीं लग रही, पहली झलक में यह ऑडियंस को डराती है।
खौफ पैदा करता है टीजर
‘तू या मैं’ के टीजर में शनाया कपूर का किरदार स्विमिंग पूल में नजर आता है, वह रिलैक्स कर रही होती है। अचानक उसे लगता है कि पूल के अंदर कोई है। यह सीन खौफ पैदा करता है। आगे टीजर में एक लव स्टोरी, रोमांस नजर आता है। लेकिन फिर कहानी बदलती है और लीड कैरेक्टर एक बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं। दोनों को अब बस अपनी जिंदगी बचानी है।
क्या है फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी?
फिल्म ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। फिल्म में दर्शको को प्यार, रोमांस के अलावा सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी का जहां तक सवाल है तो इसमें दो इंफ्लुएंसर हैं, जो एक बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं, इस दौरान उनका सामना मौत से होता है। इस स्टोरी लाइन के साथ फिल्म ‘तू या मैं’ बन रही है। फिल्म में शनाया कपूर के अपाेजिट आदर्श गौरव नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज डेट तो मेकर्स ने शेयर की है। यह फिल्म फरवरी महीने में वैंलटाइन वीक में रिलीज हो सकती है। इसकी रिलीज डेट 13 फरवरी 2026 है।
शनाया कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
शनाया कपूर ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आईं। जल्द ही उनकी फिल्म 'तू या मैं' रिलीज होगी। फिल्म ‘तू या मैं’ के अलावा शनाया कपूर एक और फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम ‘जेसी' है।