फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty Kundra reached Katra Jammu and Kashmir to pay obeisance at Mata Vaishno Devi shrine

भक्ति: माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- हेलिकॉप्टर सेवा स्थगित हुई तो पैदल ही की चढ़ाई

Wed, 15 Sep 2021 08:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 15 Sep 2021 08:16 PM IST
सार

  • माता वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
  • हेलिकॉप्टर सेवा स्थगित हुई तो पैदल ही की चढ़ाई
  • पति राज कुंद्रा के केस के बीच में दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा

विज्ञापन
Shilpa Shetty Kundra  reached Katra Jammu and Kashmir to pay obeisance at Mata Vaishno Devi shrine
वैष्णो माता के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में कैद हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी भी इस केस के चलते काफी समय तक मीडिया के सामने नहीं आई थीं। परिवार पर आई विपत्ति के चलते शिल्पा शेट्टी की भगवान के प्रति आस्था और ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में शिल्पा माता वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचीं। शिल्पा जम्मू कश्मीर में माता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं उन्होंने करीब शाम पांच बजे चढ़ाई शुरू की। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो घोड़े पर बैठी नजर आ रही हैं। शिल्पा ने मास्क लगाया है और उनके आस पास काफी पुलिस भी दिख रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि उनको हेलीकॉप्टर से मां वैष्णो देवी भवन जाना था लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। इस वजह से शिल्पा शेट्टी को पैदल ही भवन की ओर रवाना होना पड़ा। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वो माता वैष्णो देवी की भक्त हैं और समय मिलने पर माता वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगाने आती रहती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिल्पा शेट्टी भवन से शुक्रवार सुबह कटरा के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद वह जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें कि इससे पहले गणेश चतुर्थी के मौके पर भी वो अपने घर गणपति लाई थीं और उनसे अपनी सभी कष्टों को दूर करने को कहा था। ऐसे में कह सकते हैं कि वैष्णोदेवी में भी शिल्पा अपने सभी दुखों को दूर करने की प्रार्थना करने पहुंचीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed