{"_id":"3956a78a-d980-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shraddha-kapoor-chooses-sidharth-malhotra-over-abhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओह! श्रद्धा कपूर ठुकराने भी लगी हैं फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओह! श्रद्धा कपूर ठुकराने भी लगी हैं फिल्में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' की नायिका श्रद्घा कपूर ने हाल ही में एक बड़ी फिल्म ठुकरा दी है। उनके इस कदम से इंडस्ट्री में इस बात की चर्चाएं होनी शुरू हो गयी हैं कि क्या श्रद्घा की मार्केट वैल्यू इतनी बड़ी हो गयी है कि वह बड़े कलाकारों के साथ काम करने से मना कर दें।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ वाली निर्देशक उमेश शुक्ला वाली अनाम फिल्म को मना कर दिया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ करीना कपूर को कास्ट करने की अफवाहें थीं।
विज्ञापन
इस फिल्म की जगह श्रद्धा ने मोहित सूरी की सिद्धार्थ मल्होत्र स्टारर फिल्म को हां कह दिया है। श्रद्घा के इस फैसले को फिल्म इंडस्ट्री के लोग दो तरह से ले रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ का मानना है कि श्रद्घा ने ऐसा करके गलत किया है। लेकिन कुछ का कहना है कि चूंकि अभिषेक की कुछ फिल्में लंबे समय से सफल नहीं हुई हैं इसलिए श्रद्घा का ऐसा करना ठीक भी है।
अभिषेक बच्चन की सोलो हीरो वाली फिल्में कम ही सफल रही हैं। इसलिए श्रद्धा ने अभिषेक के बजाए 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा को चुना है।