फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singham returns in controversy

रुक सकती है 'सिंघम रिटर्न्स' की रिलीज

Wed, 13 Aug 2014 03:30 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
singham returns in controversy

निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम रिटर्न्स की रिलीज रोकने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म के नायक अजय देवगन के एक डायलॉग से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस आपत्ति जनक संवाद को फिल्म से हटाने की मांग की गई है। याचिका अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्र ने दाखिल की है।

विज्ञापन

बनाए गए हैं कई पक्षकार

singham returns in controversy

इसमें संचार मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, सेंसर बोर्ड, निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेता अजय देवगन और रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूसर के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल अंबानी को पक्षकार बनाया गया है। याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना है। सुनवाई के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि फिल्म की रिलीज टल सकती है या फिर सीन में कुछ बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या वाकई विवादित सीन है?

singham returns in controversy

फिल्म में एक सीन पर नायक अजय देवगन खलनायक बने अमोल गुप्ते से कहते हैं कि मैं यहां दो कौड़ी का प्रवचन सुनने नहीं आया हूं। ट्रेलर के अगले ही सीन में वह दरगाह में सर टेकते दिखते हैं। याचिकाकर्ता को इस बात की आपत्ति है कि नायक प्रवचन को दो कौड़ी की चीज कह रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed