सोशल मीडिया: पति राज कुंद्रा के साथ ज्वाला देवी पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, हाथों में हाथ लिए फोटो आई सामने
कपल हिमाचल में ज्वालाजी देवी और मां चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। लंबे समय के बाद साथ दिखाई दिए शिल्पा और राज हाथ थामें भगवान के घर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चलते चर्चा में बनी हुई थीं। एडल्ट फिल्म मामले में फंसे राज कुंद्रा इस मामले के कारण करीब 2 महीने तक जेल में थे। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद आखिरकार सितंबर में उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद से ही वह सार्वजनिक तौर पर शिल्पा और अपने परिवार के साथ नजर नहीं आए थे।
वहीं, अब काफी समय बाद शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं। यह पहली बार है जब जेल से निकलने के बाद दोनों साथ दिखाई दिए हैं। यह कपल हिमाचल में ज्वालाजी देवी और मां चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। लंबे समय के बाद साथ दिखाई दिए शिल्पा और राज हाथ थामें भगवान के घर पहुंचे।
दरअसल, जेल से निकलने के बाद से ही राज पब्लिक अपीयरेंस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से भी गायब थे। कुछ दिन पहले ही राज अपने दोनों सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम डिलीट कर चुके हैं। इसके विपरीत शिल्पा हमेशा की ही तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हालांकि, अब वह अपने पति के साथ फोटोज और वीडियोज कम ही शेयर करती हैं।
शिल्पा इन दिनों फैमिली के साथ हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल पहुंचे शिल्पा और राज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा राज का हाथ पकड़े मंदिर के दर्शन करतीं नजर आ रही हैं। इससे पहले शिल्पा, राज कुंद्रा की जमानत के बाद वैष्णो देवी के द्वार पहुंची थीं।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों को बनाने और उसे प्रदर्शित करने के मामले में 60 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद उन्हें करीब 60 दिन बाद सितंबर में जमानत मिल गई थी।