पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Reveals 15 Month Old Granddaughter Evaarah Morning ritual She Feeds Laddoo To PM Modi Photo

हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है अथिया की बेटी, नाना सुनील शेट्टी ने किया खुलासा; जानें क्या कहा

Sat, 27 Jun 2026 11:30 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 11:30 AM IST
सार

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जानिए क्यों रोज सुबह पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है अथिया-केएल राहुल की बेटी…

विज्ञापन
Suniel Shetty Reveals 15 Month Old Granddaughter Evaarah Morning ritual She Feeds Laddoo To PM Modi Photo
पत्नी और नातिन के साथ सुनील शेट्टी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है और पहले दिन इसने अच्छी कमाई भी की। इस बीच एक्टर ने अपनी नातिन और अथिया शेट्टी व केएल राहुल की बेटी एवारा को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने एवारा को लेकर बड़ा खुलासा भी किया और बताया कि वह हर दिन सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है।

विज्ञापन

सुनील शेट्टी को पसंद हैं पीएम मोदी
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने याद किया कि उनकी नातिन की पहली मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से हवाई अड्डे पर उसकी आया ने कराई थी और तब से वह उनसे बहुत प्रभावित है। अभिनेता ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं एक नेता की बात कर रहा हूं।

विज्ञापन


अगर कोई नेता मुझे प्रेरित करता है, तो वह मुझे प्रेरित करते हैं। जितना मैं अपने देश से प्यार करता हूं, उतना ही मैं अपने नेता से भी प्यार करता हूं। उनमें कुछ खास बात है। मेरी नातिन 15 महीने की है। एक बार हवाई अड्डे पर उसकी एक आया ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर सुबह वह साईं बाबा की किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की तस्वीर भी है। वह उस तस्वीर को खोलती है और कहती है, 'मोदी जी'। वह गणपति जी की मूर्ति से लड्डू लेकर आती है और उन्हें खिलाती है। मैंने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था, न ही उसके माता-पिता ने। उनमें कुछ खास बात है। उनमें कुछ जादुई बात है।

Suniel Shetty Reveals 15 Month Old Granddaughter Evaarah Morning ritual She Feeds Laddoo To PM Modi Photo
अथिया शेट्टी-केएल राहुल बेबी इवारा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

24 मार्च 2025 को हुआ एवारा का जन्म
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी एवारा का स्वागत किया। उन्होंने केएल राहुल के जन्मदिन पर दुनिया को अपनी बेटी का नाम बताया और समझाया कि एवारा (Evaarah) का मतलब है ‘भगवान का तोहफा’।

जन्म के बाद से ही अथिया और राहुल ने एवारा को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रखा है। उन्होंने कभी-कभी उसकी झलक तो दिखाई है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया।

Suniel Shetty Reveals 15 Month Old Granddaughter Evaarah Morning ritual She Feeds Laddoo To PM Modi Photo
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है सुनील शेट्टी की ‘वेलकम टू द जंगल’
सुनील को हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' में देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस समेत लगभग 30 से भी अधिक कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed