सब्सक्राइब करें

Dobaaraa: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तापसी की ‘दोबारा’ का ग्रैंड प्रीमियर, अभिनेत्री ने जताई खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' रिलीज के लिए तैयार है और फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ग्रैंड तरीके से तापसी पन्नू की इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।

विज्ञापन
Taapsee Pannu starrer Dobaaraa directed by anurag kashyap officially opens Indian Film Festival of Melbourne
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म दोबारा में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी की जोड़ी नजर आएगी, जो रिलीज के लिए तैयार है। इस थ्रिलर फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में आधिकारिक तौर पर शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर और ओपनिंग नाइट में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नी, तमन्ना भाटिया और ऋत्विक धनजानी की उपस्थिति में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर दर्शकों ने फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया। 

Trending Videos
Taapsee Pannu starrer Dobaaraa directed by anurag kashyap officially opens Indian Film Festival of Melbourne
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद तापसी पन्नू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं उत्साहित हूं कि यह फिल्म भारत में रिलीज होने से महज एक हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शित हुई है। मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखेंगे और इस फिल्म को पसंद करेंगे। यह एक नए जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट टाइम ट्रेवल और समानांतर ब्रह्मांड पर आधारित है। इस तरह की फिल्म का सिनेमा जगत में पहली बार प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu starrer Dobaaraa directed by anurag kashyap officially opens Indian Film Festival of Melbourne
dobaaraa film - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले तापसी पन्नू अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' और 'सांड की आंख' में दिखी थीं। वहीं, अब 'दोबारा' तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप का साथ में तीसरा प्रोजेक्ट होगा। यह फिल्म संयुक्त रूप से एकता कपूर की कल्ट मूवीज बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल, गौरव बोस के बैनर एथेना द्वारा निर्मित है।

Taapsee Pannu starrer Dobaaraa directed by anurag kashyap officially opens Indian Film Festival of Melbourne
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू के करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने अपना फिल्मी सफर साउथ से शुरू किया था। उन्होंने हिंदी से पहले तेलुगू, तमिल और मलयालम तीनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में 'थप्पड़', 'सांड की आंख', 'बदला', 'हसीन दिलरुबा', 'नाम शबाना' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आई हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed