फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taimur Ali Khan Birthday kareena kapoor khan shares unseen video of taimur taking his first baby steps

Taimur Birthday: जब तैमूर ने नन्हें पैरों से बढ़ाया था पहला कदम, करीना कपूर ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया ये खास वीडियो

Mon, 20 Dec 2021 12:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Birthday kareena kapoor khan shares unseen video of taimur taking his first baby steps
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media

करीना कपूर और सैफअली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाले स्टार किड हैं। उनके लुक्स बड़े-बड़े स्टार्स को भी मात देते हैं। जब तैमूर बाहर निकलते हैं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी उतावले हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें आती रहती हैं, जिनमें तैमूर का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। करीना के लाडले बेटे तैमूर आज पांच साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीना कपूर ने बेहद ही क्यूट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में तैमूर खान अपने नन्हें कदमों से लड़खड़ाते हुए पहला कदम बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन

Taimur Ali Khan Birthday kareena kapoor khan shares unseen video of taimur taking his first baby steps
तैमूर अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
करीना ने तैमूर के बर्थडे पर उस समय की वीडियो शेयर की है जब उन्होंने पहली बार चलना सीखा था। वीडियो में तैमूर ने लाल रंग का जंपसूट पहना हुआ है और बहुत क्यूट लग रहे हैं। तैमूर नन्हें कदमों से आगे बढ़ते हुए चलने की कोशिश में गिर जाते हैं। वीडियो में करीना अपने बेटे को चियर करते हुए सुनाई दे रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के जन्मदिन पर करीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे पहले कदम, तुम्हारा पहली बार गिरना..मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया। यह तुम्हारा पहली या आखिरी बार गिरना नहीं है मेरे बेटे, मैं एक बात बहुत अच्छी तरह जानती हूं कि तुम हमेशा खुद को ऊपर उठाओगे, क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो।' इसके आगे करीना ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... माई टिम टिम। आप जैसा कोई और नहीं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस तैमूर के बर्थडे विश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed