फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback Thursday When Javed Akhtar asked Aamir Khan to not to Make Lagaan Details inside

Throwback Thursday: जब जावेद अख्तर ने आमिर को दी थी लगान न बनाने की सलाह, गलत साबित हुई थी लेखक की भविष्यवाणी

Thu, 22 Jun 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:00 AM IST
सार

जावेद अख्तर 70 और 80 के दशक के मशहूर पटकथा लेखक रहे हैं। उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है।

विज्ञापन
Throwback Thursday When Javed Akhtar asked Aamir Khan to not to Make Lagaan Details inside
जावेद अख्तर, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेता अपने स्क्रिप्ट के चुनाव के चुनाव को लेकर काफी फेमस हैं। अब तक उन्होंने दर्शकों के सामने बहुत सी मनोरंजक कहानियां पेश की हैं। इनमें से ही एक फिल्म 'लगान' भी है। साल 2001 में रिलीज यह फिल्म कल्ट क्लासिक की श्रेणी में आती है, लेकिन उस जमाने में इस तरह की फिल्म बनाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस फिल्म की मेकिंग से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं कि क्यों जावेद अख्तर ने आमिर खान को यह फिल्म न बनाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर शोभिता को नहीं शिकायत, कही यह बात

विज्ञापन

Throwback Thursday When Javed Akhtar asked Aamir Khan to not to Make Lagaan Details inside
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद को पसंद नहीं आई कहानी

जावेद अख्तर 70 और 80 के दशक के मशहूर पटकथा लेखक रहे हैं। उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है। 'लगान' जब बन रही थी तो आमिर के साथ आशुतोष गोवारिकर को भी पूरा भरोसा था कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी, लेकिन दिग्गज लेखक जावेद अख्तर नहीं चाहते थे कि यह फिल्म फ्लोर पर आए। दरअसल, जावेद को फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं लगी थी। 
Kusum Ka Biyaah: राज्यों के सरकारी सिस्टम की पोल खोलेगी ये फिल्म, लॉकडाउन में फंसी बारात की दिलचस्प कहानी

Throwback Thursday When Javed Akhtar asked Aamir Khan to not to Make Lagaan Details inside
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर को दी फिल्म न बनाने की सलाह

उनका मानना था कि क्रिकेट के आसपास गढ़ी गई कहानियों से दर्शक कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि लेखक ने इस बारे में आमिर से भी बात की थी और उन्हें फिल्म न बनाने की सलाह तक दे डाली थी। हालांकि, आमिर और आशुतोष अपने फैसले पर टिके रहे और फिल्म पर काम शुरू हो गया। 

विज्ञापन

Throwback Thursday When Javed Akhtar asked Aamir Khan to not to Make Lagaan Details inside
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
रिलीज के बाद लगान ने रचा इतिहास

जावेद से नेगेटिव फीडबैक मिलने के बावजूद आमिर ने उनसे अपनी फिल्म के गाने लिखवाए, जो आगे चलकर चार्टबस्टर साबित हुई। रिलीज के बाद इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। दर्शकों के साथ क्रिटिक्स को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई। बाद में, इसे ऑस्कर के लिए भी भेजा गया। हालांकि, यह फिल्म एकेडमी अवॉर्ड जीतने से चूक गई।
#YogaSeHiHoga: निकलोडियन के किरदारों संग योग का अद्भुत संयोग, मोटू, पतलू, रुद्रा और अभिमन्यु ने गिनाए फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed