फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps

रामायण वर्ल्ड प्रीमियर: 10 सिर वाले ब्रोच में पहुंचे यश, एआई के इस्तेमाल पर क्या बोले निर्देशक नितेश तिवारी?

Wed, 28 Oct 2026 12:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 28 Oct 2026 12:04 PM IST
सार

  • Ramayana World Premiere: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ है। 
  • यहां फिल्म से जुड़े लगभग सभी सितारे नजर आए।
  • इस मौके पर निर्देशक और कलाकारों ने फिल्म के बारे में कई बातें बताई हैं।

विज्ञापन
what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps
रामायण प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का ग्लोबल प्रीमियर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ है। यहां फिल्म से जुड़े सितारे रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी पहुंचे। नितेश तिवारी  के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म की खास 3D स्क्रीनिंग डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म को लेकर निर्देशक के अलावा टीम समेत मुख्य कलाकारों ने अपनी बात साझा की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश ने कन्नड़ में किया अभिवादन
'रामायण' के प्रीमियर में यश ने अपने भाषण की शुरुआत 'एलारिगु नमस्कारा' (सभी को नमस्कार) से करके यह सुनिश्चित किया कि कन्नड़ भाषा को वैश्विक मंच पर पहचान मिले। अपनी मातृभाषा में दर्शकों को संबोधित करते हुए, अभिनेता ने गर्व के साथ अपनी जड़ों और उस सफर के बारे में बात की। यश ने कहा, 'आप कहां से शुरुआत करते हैं, इससे यह तय नहीं होता कि आप कितनी दूर तक जा सकते हैं।' यह बात कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर एक अंतरराष्ट्रीय मंच तक के उनके सफर की भावना को बखूबी दर्शाती है।

'रामायण' के लेकर क्या बोले यश?
'रामायण' को लेकर उन्होंने कहा 'हमें दुनिया के सामने इस कहानी को पेश करने पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि इससे दुनिया को एक संदेश मिलेगा कि एक संस्कृति और एक विरासत के रूप में भारत और पूरी दुनिया को क्या दे सकता है।' अपनी बात खत्म करते हुए यश ने कहा 'आइए, रामायण का जश्न मनाएं। धन्यवाद।'
 

यश ने पहना रावण के दस सिरों वाला ब्रोच
वहीं इस प्रीमियर में यश रेड कार्पेट पर रावण की शान का एक टच लेकर आए। इस शो में लंका के राजा का रोल करने वाले एक्टर ने रावण के दस सिरों वाले कस्टम गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए। इससे उनके ऑल-ब्लैक लुक में एक शानदार माइथोलॉजिकल ट्विस्ट आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता ने यश का अदा किया शुक्रिया
'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट में यश के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनकी साझेदारी सिर्फ फिल्म की ऑन-स्क्रीन कास्ट तक ही सीमित नहीं है, 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के जरिए यश इसके प्रोड्यूसिंग पार्टनर भी हैं। नमित ने कहा, 'यश न सिर्फ इस फिल्म के सुपरस्टार हैं, बल्कि वह मेरे प्रोड्यूसिंग पार्टनर भी हैं। लॉस एंजिल्स में हमारी पहली मुलाकात के दिन से ही मुझे लगता है कि उनके पक्के इरादे और मेरे विजन ने मिलकर सब कुछ संभव कर दिखाया। इसलिए, धन्यवाद यश।'
 
विज्ञापन

what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps
निर्देशक नितेश तिवारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
एआई के इस्तेमाल पर बोले नितेश तिवारी
'रामायण' के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने स्पष्ट किया कि AI तकनीक का इस्तेमाल केवल डब किए गए संवादों के साथ होठों की हरकत (लिप मूवमेंट) को मिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा 'जहां तक AI की बात है, इसका इस्तेमाल केवल लिप-सिंक के लिए किया जा रहा है, ताकि हम फिल्म को दुनिया के सामने उनकी अपनी भाषा में पेश कर सकें। सभी आवाजें कलाकारों की तरफ से डब की गई हैं। डबिंग में AI का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है। आवाजें असली कलाकारों ने ही डब की हैं।'
 

what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने लूटी महफिल
फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर चमकीले सिल्वर रंग के बंद गले में पहुंचे। अभिनेता को रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाते, प्रशंसकों का अभिवादन करते और लोगों से बातचीत करने के लिए रुकते हुए देखा गया। 

वहीं फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी लाल रंग की जरदोजी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी साड़ी पर बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। खुले बालों और हल्के मेकअप में वह नजर आईं।
 

what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps
यश और रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
यश और रणबीर लगे गले
ग्लोबल प्रीमियर के दौरान यश और रणबीर कपूर एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए। फिल्म का प्रीमियर 28 अक्तूबर को सुबह 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू हुआ।
 
 

what yash ranbir Kapoor and Nitesh Tiwari says in Ramayana World Premiere see ravan glimps
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'? 
  • 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि 4 नवंबर से पेड प्रीमियर शुरू होंगे। 
  • फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये है।
  • ट्रेड अनुमानों के मुताबिक फिल्म भारत में पहले दिन 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed