{"_id":"678b741c15d236c735094143","slug":"when-urmila-matondkar-wore-a-500-rupees-saree-in-satya-manish-malhotra-call-and-scold-her-telling-everyone-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urmila Matondkar: जब 'सत्या' में उर्मिला ने पहनी 500 रुपये की साड़ी, मनीष मल्होत्रा ने फोन कर क्यों लगाई डांट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urmila Matondkar: जब 'सत्या' में उर्मिला ने पहनी 500 रुपये की साड़ी, मनीष मल्होत्रा ने फोन कर क्यों लगाई डांट?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:58 PM IST
सार
उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म 'सत्या' में पहनी अपनी साड़ी और उसकी कीमत को लेकर एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में बताने पर उन्हें मनीष मल्होत्रा से डांट भी पड़ गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिनों पहले ही फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की कल्ट गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ के री-रिलीज से पहले स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान सितारों ने फिल्म को लेकर अपनी अपनी यादें साझा कीं। बातचीत के दौरान फिल्म में उर्मिला के लुक और साड़ियों को लेकर भी बात हुई।
2 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्मिला ने साझा की याद
उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म में अपनी साड़ियों को लेकर कहा कि मुझे याद है एक बार मुझे मनीष की डांट भी पड़ गई थी। रंगीला जैसी फिल्मों को करने करे बाद एक इंटरव्यू में मुझसे कहा कि आप बहुत अच्छी साड़ी पहनी। मैंने उससे कहा कि तुम लोग मेरे लुक्स और साड़ी से इतने प्रभावित क्यों हो, मैंने तो 500 रुपये की भी साड़ी पहनी है। हालांकि, मैंने ये बात ऐसे ही बस कह दी थी।
3 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनीष मल्होत्रा की पड़ी थी डांट
उर्मिला ने कहा कि ये बात कहने के बाद मुझे डांट भी पड़ी। उन्होंने बताया कि, 'इसके तुरंत बाद मुझे मनीष का कॉल आया कि तुमने 500 रुपये की साड़ी क्यों बोला, ये बोलना जरूरी था'। हालांकि, इसके बाद आज के समय पर सब नॉर्मल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली शाह की भी बात
उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं शेफाली शाह और मनोज के साथ डिनर के लिए जाते हैं। वहां लाइट चल रहा था। वहां सब कुछ काफी अस्त-व्यस्त था, लोग लाइट और कैमरा सेट करने की कोशिश कर रहे थे... और मुझे अचानक उनकी बॉडी लैंग्वेज से एहसास हुआ, जो एक ऐसे जोड़े की थी, जो 20 साल से शादीशुदा है।
17 जनवरी को रिलीज हुई है फिल्म
गैंगस्टर फिल्म ‘सत्या’ 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। साल 1998 में पहली बार सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने अपनी कहानी और यादगार किरदारों के चलते लोगों का दिल जीत लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।